बेटे और पोतों ने ही हमला कर दिया
जमीन विवाद में एक वृद्ध पर उसके बेटे और पोतों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। अपनों के व्यवहार से आहत वृद्ध ने पुलिस की शरण ली। आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार बनेसिंह पिता गणपत ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके बेटे करणसिंह और पोते राकेश और अशोक ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत में बनेसिंह ने बताया कि उसके घर के सामने उसकी मालिकी की खाली जमीन है। आरोपी इसी पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने कुछ दिनों से वहाँ ट्रैक्टर खड़ा करना शुरू कर दिया था, हाल ही में जब उन्होंने वहाँ पर मवेशी बाँधना शुरू किया तो उसने उनका विरोध किया, इस पर आरोपी विवाद करने लगे और हमला कर उसकी पिटाई कर दी।-नप्र