1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore Ushanagar building under construction collapsed

इंदौर : उषा नगर मेन रोड पर इमारत गिरने से बड़ा हादसा

3 मजदूर दबे

Accident in Indore
Indore  News in hindi : उषानगर मेन रोड पर निर्माणाधीन इमारत गिर गई। इसमें 3 मजदूर घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक ये तीनों मजदूर इमारत के निचले तल में फंसे हुए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 
खबरों के मुताबिक मजदूरों को बचा लिया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक बिल्डिंग की छतों को भरने में की गई जल्दबाजी के कारण यह हादसा हुआ। 
छोटे से प्लॉट पर तल मंजिल का निर्माण किया गया था और दीवार के निर्माण के बजाय ओपन छत भरी जा रही थी। सोमवार दोपहर दूसरी मंजिल की छत भरभराकर गिर पड़ी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Himachal Pradesh के CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, अब महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1500 रुपए