गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. धार्मिक स्थल
  4. अयोध्या कैसे पहुंचें, जानिए ट्रेन, बस और फ्लाइट की संपूर्ण जानकारी
Written By WD Feature Desk

अयोध्या कैसे पहुंचें, जानिए ट्रेन, बस और फ्लाइट की संपूर्ण जानकारी

How to reach Ayodhya| अयोध्या कैसे पहुंचें, जानिए ट्रेन, बस और फ्लाइट की संपूर्ण जानकारी
Ayodhya train route and Time: यदि आप भी अयोध्या जन्मभूमि के राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो जरूरी है कि पहले आप यह जान लें कि कौनसी ट्रेन, बस या फ्लाइट कहां से मिलेगी और आपके लिए आसान रास्ता कौनसा रहेगा। आप जिस भी साधन से जाना चाहते हैं उसकी जानकारी आपको होना जरूरी है। आने जाने का समय और दिन ज्ञात होना जरूरी है।
 
एयर कनेक्टिविटी:-
फिलहाल मुंबई सुबह 08:30 स्पाइसजेट, बेंगुलुरु सुबह 10:50 स्पाइसजेट, अहमदाबाद सुबह 6:00 स्पाइसजेट, दिल्ली सुबह 08:40 स्पाइसजेट, दरभंगा सुबह 11:20 स्पाइसजेट, जयपुर सुबह 7:30 स्पाइसजेट, पटना दोपहर 2:25 स्पाइसजेट, पुणे सुबह 8:50 आकासा और ग्वालियर सुबह 8:15 एअर इंडिया एक्स की उड़ान है। 
 
अयोध्या जाने के लिए ट्रेन का मार्ग:- रेल कनेक्टिविटी
- यदि आप दिल्ली से अयोध्या जाना चाहते हैं तो सोम, मंगल, गुरु, शुक्र, शनि और रविवार को सुबह 6:10 पर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बुकिंग करा सकते हैं।
 
- इसके अलावा प्रतिदिन शाम 6:20 पर आप अयोध्या एक्सप्रेस से भी अयोध्या जा सकते हैं। रात्रि 8:25 पर कैफियत एक्सप्रेस से भी अयोध्या जा सकते हो।
 
- यदि आप मुंबई से अयोध्या जाना चाहते हैं तो बुधवार और शनिवार यानी दो दिन सुबह 06:00 बजे मुंबई साकेत एक्सप्रेस से अयोध्या जा सकते हैं।
 
- यदि आप अमृतसर से अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो सोमवार, गुरुवार और शनिवार यानी तीन दिन सरयू यमुना एक्सप्रेस दोपहर 1:40 पर चलती है।
 
- यदि आप अहमदाबाद से अयोध्या जाना चाहते हैं तो सोम, मंगल, गुरु और शनिवार को रात्रि 11:10 पर अदमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस से अयोध्या जा सकते हैं।
 
- यदि आप जयपुर से अयोध्या जाना चाहते हैं तो सोम, गुरु, शनि यानी तीन दिन आप दोपहर 1:40 पर जयपुर मरुधर एक्सप्रेस से अयोध्या जा सकते हैं।
 
- यदि आप भोपाल से अयोध्या जाना चाहते हैं तो शनिवार को रात्रि 3:35 पर YPR GKP एक्सप्रेस को पकड़ सकते हैं।
- यदि आप इंदौर से अयोध्या जाना चाहते हैं तो शनिवार को INDB PNBE एक्सप्रेस को दोपहर 1:55 पर पकड़ सकते हैं।
 
- यदि आप कोलकाता से अयोध्या जाना चाहते हैं तो रोजाना चलने वाली KOAA JAT एक्सप्रेस को दोपहर 11.45 पकड़ सकते हैं।
 
- यदि आप बेंगलुरु से अयोध्या जाना चाहते हैं तो बुधवार को चलने वाली YPR GKP एक्सप्रेस को रात्रि 11:40 पर पकड़ सकते हैं।
 
नोट : ट्रेन के रूट और समय सारणी में परिवर्तन होता रहता है। इसलिए अधिकृत वेबसाइट पर जाकर चेक करें। भविष्य में अयोध्या जंक्शन को देश के प्रमुख शहरों से जोड़कर करीब 1,000 ट्रेनें चलाने की योजना है। 
Ayodhya bus stande
अयोध्‍या जाने के लिए सड़क मार्ग:-
देश के सभी शहरों से अयोध्या जी जुड़ी हुई है। आप उत्तर प्रदेश से बाहर रहते हैं तो उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में पहुंचकर वहां से अयोध्या जाने वाली बस को पकड़ सकते है।
 
  • अयोध्या से आगरा 468 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से लखनऊ 134 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से गोरखपुर 133  किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से प्रयागराज 167 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से वाराणसी 218 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से दिल्ली 688 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से मुंबई 1600 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से जयपुर 710 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से अहमदाबाद 1350 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से इंदौर 930 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से भोपाल 781 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से चण्डीगढ़ 914 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से रायपुर 782 किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से रांची 667  किलोमीटर दूर है।
  • अयोध्या से पटना 417 किलोमीटर दूर है।
 
।। जय श्रीराम ।।