इंदौर की चोइथराम मंडी में आग, कई दुकानें जलकर खाक
Indore News : इंदौर की चोइथराम सब्जी मंडी में स्थित फ्रूट मंडी में बुधवार को भीषण आग गई। हादसे की वजह से वहां हड़कंप मच गया। आग की वजह से कई दुकानें जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि दोपहर लगभग डेढ़ बजे फ्रूट मंडी की दुकान नंबर 45 में आग लग गई। देखते ही देखते कई अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। दुकानों में रखे फल, कार्टून आदि सारा सामान जल गया। इस बीच वहां पर फल खाली कर रही एक आयशर में भी आग लग गई।
आग की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच सांसद शंकर लालवानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग किन कारणों से लगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

