1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. bjp leader narendra saluja dies of heart attack

भाजपा नेता नरेन्द्र सलूजा का आकस्मिक निधन

Narendra Saluja
भाजपा नेता नरेन्द्र सलूजा का आकस्मिक निधन हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को हार्ट अटैक आने अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले नरेन्द्र सलूजा ने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। 

अचानक बिगड़ी तबीयत 
मीडिया खबरों के मुताबिक सलूजा दो दिन से सीहोर में चल रहे शादी समारोह में थे। बुधवार सुबह तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा भी थे। बाद में वे इंदौर के लिए रवाना हुए। घर पहुंचने के बाद वह अचानक बेहोश हो गए। इसके बाद परिजन उन्हें पास में खंडवा रोड स्थित गौरव अस्पताल में लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
 
वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक 
नरेन्द्र सलूजा के निधन से राजनीतिक दलों के साथ ही सिख समाज में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा और कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने ट्वीट करके सलूजा के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। Edited by: Sudhir Sharma
अगला लेख
Share Bazaar में मामूली गिरावट, Sensex 46 अंक गिरा, Nifty भी टूटा