सम्बंधित जानकारी
- खौफनाक, जोमैटो के डिलिवरी बॉय को कुत्ते ने प्राइवेट पार्ट पर काटा
- कश्मीर में LoC पर सेना के सबसे अच्छे दोस्त गद्दी कुत्ते, संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने में हैं माहिर
- कुत्तों को भी हो सकती है डिमेंशिया बीमारी, लेकिन टहलाने से जोखिम हो सकता है कम
- पीएम नरेंद्र मोदी के सुरक्षा दस्ते में शामिल हो रहे मुधोल कुत्ते क्यों हैं खास?
- बड़ी खबर, फ्रांस में इंसान से कुत्ते को हुआ MonkeyPox
इंदौर में 4 लोगों ने बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से की गोलीबारी, मामला दर्ज
इंदौर (मध्यप्रदेश)। इंदौर में गलियों में घूमने वाले बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से गोलीबारी का वीडियो सामने आने के बाद 4 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। भंवरकुआं पुलिस थाने के प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि घटना के वीडियो में एक व्यक्ति बेसहारा कुत्ते पर गोलीबारी करता दिखाई दे रहा है, हालांकि इसमें बेजुबान जानवर के हताहत होने के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
उन्होंने बताया कि मामले के 4 आरोपियों में से 1 के बारे में पता चला है कि उसका उपनाम खत्री है। थाना प्रभारी बताया कि चारों आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। कुत्तों पर गोलीबारी को लेकर पशु हितैषी संगठन 'पीपुल फॉर एनिमल्स' की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जैन ने बताया कि क्षेत्रीय रहवासियों से हमें पता चला कि 4 लोगों ने विष्णुपुरी क्षेत्र की गलियों में गुरुवार को करीब 1.30 घंटे तक घूम-घूमकर बेसहारा कुत्तों पर एयरगन से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि उनके संगठन के कार्यकर्ता पता लगा रहे हैं कि गोलीबारी से कोई कुत्ता हताहत तो नहीं हुआ?(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
