1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. the taste of indori poha

पोहा दिवस आज: इंदौर का टेस्टी पोहा, जानिए कैसे बनता है यह ?

Today Poha Day
Poha Recipe
 

7 जून, आज पोहा दिवस है। पोहा अधिकतर लोगों के पसंदीदा व्यंजन में शुमार है। पोहा कई तरह से बनाया जाता है। पोहे के कई तरह के अलग-अलग व्यंजन भी बनाए जाते हैं। खासकर इंदौर के खान-पान में शामिल फेमस पोहा इंदौरवासियों की जान है और अगर उसके साथ जलेबी मिल जाए तो वाह क्या कहनें... 

आइए जानते हैं इंदौर का टेस्टी पोहा, जानिए कैसे बनता है यह-

सामग्री : 2 कप पोहा, 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच सौंफ, 1/2 चम्मच राई, 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर, 2 चम्मच तेल, 2-3 चम्मच शकर, नमक स्वादानुसार, हरी धनिया।  
 
अन्य सामग्री : 1/2 कप बारीक कटा प्याज, चटपटी इंदौरी सेव, मसाला बूंदी, जीरावन मसाला, नींबू। 
 
विधि : सबसे पहले पोहे को अच्छी तरह साफ कर एक बर्तन में पानी लेकर धो लें, पोहे पानी में धोते समय हल्के हाथों से चलाएं, ताकि पोहे टूटने न पाएं। 
 
पोहे धोने पर सारा पानी निथार दें और थोड़ी देर पोहे को गलने के लिए रख दें। अब उसमें हल्दी पाउडर, शकर और नमक डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर धीमी आंच पर मोटे तले वाली कड़ाही में तेल गर्म करके राई तड़का लें और कटी हरी मिर्च और सौंफ डालकर चलाएं। अब इसमें पोहे मिला दें और आंच धीमी कर दें। 
 
अब एक बड़े भगोने में पानी उबलने के लिए रख दें और उस उबलते पानी में ऊपर पोहे की कड़ाही रखकर उसे भाप में पकने दें। जब सारी साम्रगी मिलकर पोहे का एकजैसा रंग दिखाई दे और पोहे पूरी तरह से पक जाएं तो हल्के हाथ से चलाएं और गैस बंद कर दें, ऊपर से हरा धनिया बुरका दें और कड़ाही को भाप वाले बर्तन पर ही रहने दें।

अगला लेख
World Food Safety Day 2021: 7 जून को क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, 2021 की थीम क्या है?