Sun, 19 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. भारतीय व्यंजन
  4. jamun

कैसे बनाएं घर पर जामुन का खट्टा-मीठा शरबत, पढ़ें सरल विधि...

jamun
सामग्री : 
 
500 ग्राम पके काले जामुन, 600 ग्राम शक्कर, 1/2 चम्मच कालीमिर्च पावडर, 1/2 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच भुना जीरा पावडर, 1 चम्मच साइट्रिक एसिड, पानी 1 लीटर। 
 
विधि : 
 
सबसे पहले जामुन को धोकर पानी में तब तक उबालें जब तक कि उनका छिलका न उतर जाए। अब ठंडे होने पर हाथ से मसलकर गूदे को भली-भांति निकालें और शक्कर मिलाएं। 
 
जूस को छलनी से छानें और साइट्रिक एसिड मिलाकर बोतलों में भरें। सर्व करने से पहले ठंडे पानी में मिलाएं, ऊपर से आइस क्यूब डालें और जामुन का खट्टा-मीठा शरबत पेश करें। 
 
विशेष : इतना ध्यान रहे कि अधिक मात्रा में जामुन रस लेने से शरीर में जकड़न की संभावना रहती है। इसे कभी खाली पेट नहीं लेना चाहिए और न ही इसके बाद दूध पीना चाहिए।
 
ये भी पढ़ें
पुण्यतिथि विशेष : राजीव गांधी के बारे में 10 विशेष बातें