सम्बंधित जानकारी
- इंस्टेंट उत्तपम, जानें रेसिपी और फायदे
- सेहत के लिए लाभकारी है अमरूद का सूप, पढ़ें आसान विधि
- सुबह हो या शाम कुछ चटपटा खाने का मन करे तो ट्राय करें चटपटे कॉर्न रोल्स
- विटामिन बी 2 का खजाना है banana almond shake, जानिए कैसे बनाएं
- मधुमेह रोगी ट्राय करें यह खास रेसिपी, कैसे बनाएं फ्रूट्स शुगर फ्री डेजर्ट, पढ़ें सरल विधि
Chaturthi Bhog : चतुर्थी के दिन इस विशेष भोग से प्रसन्न होंगे श्री गणेश, पढ़ें आसान विधि
राइस-कोकोनट मोदक
कवर सामग्री :
1 कप चावल का आटा , 1/2 कप मैदा, 2 टी स्पून देशी घी, चुटकी भर नमक।
भरावन सामग्री :
2 कप किसा ताजा नारियल, पाव कप काजू दरदरा पिसा हुआ, पाव कप पिस्ता कतरन, 1 टी स्पून इलायची पावडर, 1/2 कप दूध, केसर 4-5 लच्छा, 1 कप शकर।
विधि :
एक कड़ाही में, नारियल, काजू, पिस्ता व शकर डालें तथा दूध डाल कर पकाते रहें। मावा जैसा गाढ़ा होने लगे तो आंच से उतारें व इलायची मिला लें। अब चावल के आटे में मैदा, घी व नमक मिलाकर गूंथ लें व पतली-पतली छोटी-छोटी पूरियां बेल लें।
भरावन सामग्री थोड़ी-थोड़ी भरकर मोदक तैयार कर लें। एक कड़ाही में घी गर्म करें व धीमी आंच पर मोदक सुनहरे होने तक लें। अब केसर को दूध में घोटें व मोदक पर बिंदी लगाकर सजाएं और पेश करें।
