सम्बंधित जानकारी
- डायबिटिक रोगी टेंशन फ्री होकर खाएं ये मिठाई, घर पर कैसे बनाएं? पढ़ें आसान विधि
- सुबह हो या शाम कुछ चटपटा खाने का मन करे तो ट्राय करें चटपटे कॉर्न रोल्स
- बारिश के मौसम में घर पर कैसे बनाएं भुट्टे का स्वादिष्ट हलवा, पढ़ें आसान विधि
- चतुर्थी विशेष : आज इस मोदक से लगाएं श्री गणेश को भोग, पढ़ें आसान विधि
- चतुर्थी पर श्री गणेश को चढ़ाएं यह प्रसाद, प्रसन्न होकर देंगे आशीष
मधुमेह रोगी ट्राय करें यह खास रेसिपी, कैसे बनाएं फ्रूट्स शुगर फ्री डेजर्ट, पढ़ें सरल विधि
- शेफ आशीष जोशी
इस मौसम में स्वीट डिश से भले ही जुबान का शौक पूरा हो जाए पर बढ़ती हुई कैलोरी से आपको तनाव जरूर हो जाता है। तो चलिए इस बार आपको शुगर फ्री डेजर्ट के बारे में बता रहे हैं जिसे आप बिना झिझक के सबको खिला सकती हैं।
सामग्री :
300 ग्राम शुगर फ्री चॉकलेट पिघली हुई, 6 अंडे का पीला भाग, 6 चम्मच डाइट स्वीटनर, 200 ग्राम ताजा विप क्रीम, 1 संतरे का गूदा, स्ट्रॉबेरी, पपीता, तरबूज आदि 200 ग्राम (ताजे व कटे हुए फल)।
विधि :
शुगर फ्री और अंडे के पीले भाग को एक कटोरे में देर तक फेंटें। चाहें तो इसमें पिघली हुई जिलेटिन मिला लें। इसमें विप क्रीम मिलाकर फेंटें। पिघली हुई चॉकलेट और कटे फल व संतरे का गूदा मिलाएं। इसे छोटे कप में डालकर एक घंटे तक फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकालकर फ्रूट्स शुगर फ्री डेजर्ट तुरंत परोसें।
