सम्बंधित जानकारी
- इस साल ये देश बने भारत के लिए वीजा फ्री यात्रा वाले देश, नए साल का जश्न मनाने के बेस्ट डेस्टिनेशंस
- 2025 में ये होंगे बजट फ्रेंडली टूरिस्ट डेस्टिनेशन, यहां घूमना जेब पर नहीं पड़ेगा भारी
- Year Ender 2024: साल 2024 में इन फॉरेन डेस्टिनेशन्स ने जीता पर्यटकों का दिल, नए साल में आप भी कर आएं सैर
- भीड़भाड़ वाली पार्टियों और ट्रैफिक से दूर भारत की इन शांत जगहों पर कीजिए नया साल सेलिब्रेट
- International Mountain Day 2024: अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस आज, जानें रोचक जानकारी
साल 2024 में स्टार्स की पहली पसंदीदा बने ये हनीमून डेस्टिनेशन, रोमांटिक ट्रिप के लिए आप भी पार्टनर के साथ करें एक्सप्लोर
Best Honeymoon Destinations
Top honeymoon destinations 2024 : बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें समय-समय पर शेअर करते रहते हैं। फोलोवेर्स भी अपने चहीते सितारों की एक्टिविटी को देखना पसंद करते हैं। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज शादी के बंधन में बंधे और अपने हनीमून की खूबसूरत डेस्टिनेशन की तस्वीरें साझा कीं।
अगर आप अपने हनीमून को खास और यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस साल बॉलीवुड और अन्य सेलेब्रिटीज द्वारा पसंद की गई हनीमून डेस्टिनेशन को चुन सकते हैं। ये डेस्टिनेशन खूबसूरत नजारों और शानदार अनुभवों के लिए परफेक्ट हैं।
फिलीपींस - बीच और एडवेंचर का बेस्ट कॉम्बिनेशन
फिलीपींस 2024 में सेलेब्रिटीज की पहली पसंद रहा। यहां के खूबसूरत बीच, नीला पानी और एडवेंचर एक्टिविटीज इसे हनीमून के लिए परफेक्ट बनाते हैं। यहां के शानदार द्वीप फिलीपींस को रोमांस के लिए शानदार हैं। अगर आप प्रकृति और रोमांच दोनों पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन है।
इटली हमेशा से कपल्स की पहली पसंद रहा है। 2024 में भी कई स्टार्स ने यहां अपने हनीमून को एन्जॉय किया। वेनिस की गोंडोला राइड, टस्कनी के वाइनयार्ड्स और रोम का ऐतिहासिक चार्म आपकी ट्रिप को स्पेशल बना सकते हैं।
इंडोनेशिया - बाली का जादू
इंडोनेशिया के बाली ने इस साल कई सेलिब्रिटीज को आकर्षित किया। बाली की हरियाली, बीच साइड रिसॉर्ट्स, और प्राइवेट विला इसे कपल्स के लिए एक रोमांटिक डेस्टिनेशन बनाते हैं। यहां के उबुद में आप योगा और मेडिटेशन का आनंद ले सकते हैं।
ALSO READ: इस साल ये देश बने भारत के लिए वीजा फ्री यात्रा वाले देश, नए साल का जश्न मनाने के बेस्ट डेस्टिनेशंस
फिजी - नेचर और लग्ज़री का मेल
फिजी 2024 में सबसे एक्सक्लूसिव हनीमून डेस्टिनेशन में से एक रहा। यहां के प्राइवेट आइलैंड्स, लग्ज़री रिजॉर्ट्स और खूबसूरत सूर्यास्त का दृश्य किसी भी कपल के लिए परफेक्ट है। मालोलो आइलैंड और यासावा आइलैंड जैसे स्थान रोमांटिक अनुभव को और भी खास बनाते हैं।
अगर आप भी 2024 के अंत में अपने पार्टनर के साथ एक खास हनीमून प्लान करना चाहते हैं, तो इन डेस्टिनेशन पर जरूर विचार करें। ये जगहें न केवल रोमांटिक हैं बल्कि आपको जीवन भर याद रहने वाले अनुभव भी देंगी।
