घूमने जा रहे हैं तो खराब न होने वाले ये 10 तरह के फूड आइटम साथ रखें
Dry food for travel or Picnic : यदि आप किसी लंबे टूर पर जा रहे हैं तो आपको कई तरह की सावधानियां रखने के साथ ही साथ में हेल्थ किट, पोर्टेबल चार्जर, फेस कवर, ग्लव्स, सनस्क्रीन, सनग्लास एण्ड हैट, स्मार्ट वॉच, रिचार्जेबल टॉर्च, पानी की बोतल आदि रखने के साथ ही कुछ ऐसे फूड आइटम भी रखना चाहिए जिसका उपयोग आप तब कर सकते हैं जबकि आप किसी पहाड़ पर, ट्रेन में या बस में सफर में हैं। या तब जबकि आपको दूर तक कहीं भी रेस्टोरेंट नज़र न आए। आओ जानते हैं ऐसे ही 10 फूड जो कभी खराब नहीं होते हैं।
1. चना और गुड़ : आप अपने साथ सूखे रोस्टेट चने रखें जिसके साथ गुड़ भी हो। एक व्यक्ति के लिए एक पैकेट जरूरी है। चना और गुड़ खाकर आप अपने खाने की जरूरत पूर्ण कर सकते हैं। यह ताकत और स्फूर्ति दायक है।
2. चिप्स : आलू की चिप्स के पैकेट रखें। यह आपकी भूख को कम कर सकती हैं। इसमें नमक होने के कारण नमक की पूर्ति भी होती रहती है।
3. बिस्किट : आटे के बिस्किट आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेंगे। इसे भूख लगने पर खा भी सकते हैं और चाय के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
4. नमक और शक्कर : यह अपके लिए जीवन रक्षक घोल का काम करेंगे।
5. ड्राय फूड : आप अपने साथ काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट, मूंगफली के दाने और खारिक भी रखें। यह बहुत एनर्जेटिक फूड होते हैं।
sev parmal

