सम्बंधित जानकारी
- पौषी/शाकंभरी पूर्णिमा 2024: रिश्ते में मिठास चाहिए तो Paush Purnima पर करें ये 3 खास काम
- पौष पूर्णिमा के 5 खास उपाय और नियम
- Government Service: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो सच्चे मन से करें ये उपाय
- घर खरीदने के पहले जरूर जान लें कि किस टाइप का मकान नहीं खरीदें
- मकर संक्रांति के दिन करें तिल के छह प्रयोग, संपूर्ण वर्ष सुखमय बीतेगा
Chhalo ka ilaj| मुंह में हो गए हैं छाले तो 10 घरेलू तरीकों को आजमाएं
मुंह के छाले का घरेलू नुस्खा
chhalo ka ilaj
1. नीम के पत्ते : नीम के पत्ते उबाल लें। इसमें लहसुन के रस की चार-पांच बूंद डालकर इससे गरारे करने चाहिए।
2. छाछ के गरारे : छाछ से गरारे करने पर भी मुंह के छाले ठीक होते हैं।
3. चमेली और अमरूद के पत्ते : चमेली और अमरूद के 5-5 पत्ते लेकर थोड़ी देर तक मुंह में धीरे-धीरे चबाएं। थोड़ी देर बाद पानी बाहर निकाल दें। ऐसा करने से भी छाले ठीक होते हैं।
4. मौलसरी का काढ़ा : मौलसरी के काढ़े में एक चुटकी फुलाई हुई फिटकरी डालकर मिला लें। इस मिश्रण के कुल्ले करने से मुंह के छालों में आराम आता है।
5. गूलर की छाल : गूलर की छाल में फिटकरी डालकर कुल्ले करने चाहिए।
6. बबूल की छाल : बबूल की छाल के काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।
7. मुलेठी : मुलेठी के गरारे भी रोग में फायदा पहुंचाते हैं।
8. सुहागे का प्रयोग : सुहागे को तवे पर फुला कर व पीसकर थोड़े से शहद में मिला लें। इस मिश्रण को छालों पर दिन में तीन-चार बार लगाएं। मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।
9. केले : केले, नारियल, पत्तागोभी, गाजर, मेथीदाना और सहजन का किसी भी रूप में सेवन करने से भी यह परेशानी दूर हो सकती है।
10. आइसक्रीम खाइए: मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो आइसक्रीम खाइए और छालों के दर्द व जलन से बचिए, क्योंकि आइसक्रीम ठंडक के साथ छालों को सुन्न कर देगी और आप शांति महसूस करेंगे।
