शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. घरेलू नुस्खे
  4. benefits of garlic
Written By

सुबह एक कली लहसुन से क्या मिलेगा लाभ?

सुबह एक कली लहसुन से क्या मिलेगा लाभ? - benefits of garlic
Garlic benefits
 
औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन (garlic) हमें स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कई लोग इसके गुणों को जानते नहीं हैं। सुबह खाली पेट 1 कली लहसुन का सेवन हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ देता है।

आइए यहां जानते हैं लहसुन के सेवन से हमें क्या-क्या फायदे होते हैं- garlic benefits
 
1 कली लहसुन के सेवन से होने वाले फायदे जानिए यहां-benefits of garlic in hindi 
 
1.- लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन आपको अनेक लाभ दे सकता है, साथ ही इंफेक्शन को दूर भगाने में भी लहसुन काफी महत्वपूर्ण है।
 
2.- यदि आप लहसुन का सेवन प्रतिदिन करते हैं, तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत कारगर सिद्ध होता है।
 
3.- लहसुन का सेवन करना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनका खून गाढ़ा होता है। लहसुन ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है इसलिए सुबह के समय खाली पेट लहसुन की 1 कली खाना चाहिए।
 
4.- अगर आप सर्दी-खासी से रहते हैं परेशान, आपको जल्दी हो जाती है सर्दी, खांसी भी रहती है तो इसका मतलब यह है कि आपके अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं है। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। अगर आप इसे मजबूत करना चाहते हैं, तो रोज अपनी दिनचर्या में लहसुन को शामिल करें। 
 
5.- अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। प्रतिदिन आप खाली पेट 1 कली लहसुन का सेवन करें, यह आपके बढ़ते वजन को कम करने में मदद करेगा।
 
6.- लहसुन अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के चलते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। यदि आप लहसुन का नियमित सेवन करते हैं, तो आपका ब्लडप्रेशर व ब्लड शुगर दोनों ही नियंत्रण में रहेंगे। 
 
7.- अगर आप कील-मुंहासे की समस्या से परेशान हैं, तो रोज खाली पेट लहसुन की कच्ची कली का सेवन करें। इसके सेवन से आपका खून साफ होगा जिससे कील-मुंहासे की समस्या धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।