मानसून में गुलजार करें गार्डन
सपोर्टिव सीजन में करें सॉइल प्रिपरेशन
ND
पहले तैयार करें मिट्टी
इस मौसम में बागवानी करते समय चंद बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। बारिश होने से मिट्टी गीली हो जाती है, ऐसे में नए पौधे लगाने में थोड़ी परेशानी होती है, इसलिए मिट्टी पहले से तैयार करना चाहिए। सूखी मिट्टी में सढ़ी हुई पत्तियाँ व गोबर खाद मिलाकर रखें और इस मिट्टी में नए पौधे लगाए।
गीली मिट्टी में कभी-भी पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे पौधें अच्छी तरह ग्रोथ नहीं कर पाते और न हीं उनमें फल या फूल लगते हैं। इस बात का विशेष ख्याल रखें कि बारिश का पानी गमलों में जमा न हो। इससे पत्तियाँ गलने लगती है। यदि सुबह बारिश हुई हो तो शाम को पौधें को पानी न दें। यदि गमले में पानी जमा हो गया हो तो पानी निकालते रहे।

