1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

बारि‍श में गैजेट्स की देखभाल

बारिश
बारि‍श के सीजन में मॉइश्चर बढ़ने के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की देखभाल भी बढ़ जाती है। इस मौसम में कैमरा लैंस, कंप्यूटर मॉनिटर, एलसीडी टेलीविजन में फंगस भी लग जाती है। कैमरा केस में नमी को कंट्रोल करने के लिए उसमें सिलिकन बैग रखे जा सकते हैं। कंप्यूटर मॉनिटर और एलसीडी टेलीविजन के आसपास नमी पैदा करने वाली चीजों जैसे कूलर को दूर रखना चाहिए। एलसीडी टेलीविजन या कंप्यूटर स्क्रीन की क्लीनिंग के लिए वेट टिशू की जगह वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल बेहतर विकल्प है।