1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर

बारिश में फर्नीचर की देखभाल -1

वामा
ND
1. घर के फर्नीचर, खासतौर से लकड़ी एवं आयरन के फर्नीचर के लिए सबसे नुकसानदायक मौसम बरसात ही है। इसलिए बारिश में इन पर अधिक ध्यान देना आवश्यक है।

2. सीलन के कारण लकड़ी की अलमारियों, दराजों और लकड़ी के अन्य सामानों में बदबू आने लगती है। बदबू को दूर करने के लिए एक डिब्बे में चूना भरकर रख दें। चूना सीलन सोख लेगा और बदबू भी गायब हो जाएगी।

3. पानी से कुर्सियों का रंग खराब हो जाए तो उन पर अलसी का तेल रगड़ें। उनमें चमक आ जाएगी।

4. लकड़ी के दरवाजों पर पॉलीयूथ्रीन पॉलिश या इनेमल पेंट करवाएँ। इससे बरसात में लकड़ी फूलती नहीं है।