जहाँ बरसता हो हरदम प्यार
सुंदर सा हो हमारा बेडरूम
|
मीठी शरारतों, तकरार व प्यार का साक्षी यह कमरा ऐसा होना चाहिए। जिसमें हर चीज व्यवस्थित हो तथा आपकी पसंद की हो। यहीं से मधुर संबंधों की शुरुआत होती है। अत: बेडरूम ऐसा होना चाहिए जिसकी हर चीज सुंदर हो।
| |
बेडरूम सजाने के टिप्स :-
* सबसे पहले बेडरूम में एक खूबसूरत व आरामदायक पलंग होना चाहिए। जिस पर सुंदर सी बेड शीट बिछाएँ। नुकीले कोने वाले पलंग का चयन करने से बचे क्योंकि इससे आते-जाते टकराने की संभावना रहती है।
* लकड़ी या लोहे के डिजाइनर पलंग आपके बेडरूम की खूबसूरती में चार चाँद लगा देंगे।
* बेडरूम को सेक्सी लुक देने के लिए उसमें एक खूबसूरत लैंप जरूर लगाएँ। लैंप अगर पलंग से सटा हुआ होगा तो वो आपके लिए सुविधाजनक होगा।
* बेडरूम में अधिक फर्नीचर रखने से बचें। उसके आकार व जगह की उपलब्धता के अनुसार ही बेडरूम में फर्नीचर रखें।
* बेडरूम अगर खुशबू से महके तो मन को शांति व शरीर को ताजगी मिलती है। इसके लिए बेडरूम को ताजे फूलों से सजाएँ।
* बेडरूम की खिड़की में हल्के रंगों के खूबसूरत प्रिंट वाले पर्दे लगाएँ।
* बेडरूम में कार्पेट का इस्तेमाल कमरे को और भी सेक्सी लुक देगा।
* बेडरूम में एक शेल्फ जरूर बनवाएँ। जिसमें आप अपने कपड़े व जरूरी सामान रख सकें।
* किसी सुंदर पेंटिंग का इस्तेमाल यदि बेडरूम की सजावट में करेंगे तो बेहतर होगा।
* अपने बेडरूम में कम से कम सामान ही रखें। उसे स्टोर रूम न बनाएँ।
