घर में न लगाएँ कबाड़ का ढेर -3
अपने वार्डरोब में झाँके। कितनी ड्रेसेस पहने बगैर पड़ी हैं। महीनों तक नहीं पहनी गई तो आगे भी नहीं पहनी जाएँगी। ऐसे कपड़े नए हों तो भी जरूरतमंद को देने या किसी संस्था को डोनेट करने से हिचकिचाएँ नहीं। शू रैक का भार बेवजह न बढ़ाएँ। डिजाइनर चप्पलों-सैंडिलों में कितनी वाकई उपयोगी हैं और कितनी सिर्फ रैक की शोभा बढ़ा रही है, देख लें। बाथरूम में खाली सोपकेस से लेकर शैंपू, डियो, स्पे, परफ्यूम्स की खाली बॉटल्स को हटाने से गुरेज न करें।