घर को ऐसे सजाएं कि मन खुश हो जाए
सजावट, जो मूड बना दे
ND
वहीं बेडरूम व ड्रॉइंग रूम में हल्के व कूल रंग का इस्तेमाल करें। जैसे हल्का भूरा या सफेद।
एक कमरे में चार में से एक दीवार पर ब्राइट रंग या ग्लास वर्क अभी चलन में है।
दीवारों पर वॉल पेपर भी ट्राई कर सकते हैं और बाद में इसे चेंज भी कर सकते हैं। खूबसूरत वॉलपेपर घर को अच्छा लुक देते हैं।
घर का माहौल खुशनुमा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है घर के हर कोने में पौधे लगाना।
इससे कमरों में ऑक्सीजन की भी पर्याप्त मात्रा मिल जाती है और कम रुपयों में घर की सजावट भी। इससे मूड भी अच्छा रहता है।
ND
शोपीसेस के अलावा पूरी तरह से कमरों को पौधों से डेकोरेट कर सकते हैं।
अलग कमरों में अलग रंग कर सकते हैं, लेकिन सारे घर में एक ही रंग करने से परिवार में संतुलन और शांति नजर आती है।
सजावट ऐसी हो कि स्पेस ज्यादा दिखे।

