1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By WD

ऐसे दूर करें फ्रि‍ज की गंध

वामा
फ्रि‍ज में खट्टा दही या फटा दूध बहुत दि‍नों तक रखा गया हो तो फ्रि‍ज से दुर्गंध आने लगती है। दुर्गंध भगाने के लि‍ए फ्रि‍ज में खाने का चूना एक कटोरी में रख दें।

फ्रि‍ज को नमक के पानी में भीगे कपड़े से पोछें और 3-4 घंटे फ्रि‍ज को खुला रखें। इससे फ्रि‍ज में गंध नहीं आएगी। दुर्गंध ज्‍यादा होने पर नमक के पानी कुछ अधि‍क मात्रा में खाने का सोड़ा भी मि‍ला लें।

यदि‍ फ्रि‍ज में एक गुच्‍छा पोदीना का रख दें तो फ्रि‍ज के अंदर की हवा में कोई महक नहीं पनप सकती है।

फ्रि‍ज में कि‍सी सामान की गंध लग जाए तो संतरे के छि‍लके या नीबू काटकर उसमें रख दें।

फ्रि‍ज की गंध दूर करने के लि‍ए एक छोटे कप में सोडि‍यम बाईकार्बोनेट लेकर फ्रि‍ज की तह में रख दें।
लेखक के बारे में
WD