सम्बंधित जानकारी
- होली, 9 मार्च 2020 : कैसे करें होलिका दहन की पूजा, यहां जानिए विधि, मुहूर्त और कथा
- Holi 2020 and Astrology : त्रिपुष्कर एवं गजकेसरी योग बन रहे हैं होली पर, भारत के लिए सौभाग्यदायक है समय
- होलिका दहन 2020 के शुभ मुहूर्त आपको यहां मिलेंगे
- Holi 2020 kab hai : जानिए होलिका दहन की पूजा-विधि, मुहूर्त और कथा
- Holi ke upay : इस होली पर जरूर आजमाएं, 5 सटीक और सरल उपाय
Holi : होली 2020 पर बन रहे हैं शुभ संयोग, जानिए क्या है खास
Holi 2020
* 499 साल बाद दुर्लभ योग
* होली पर गुरु धनु में और शनि मकर राशि में,
* 1521 में इस योग में होली मनाई गई थी
9 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होगा और मंगलवार 10 मार्च को होली खेली जाएगी। सोमवार को होलिका दहन शुभ संयोग है। इस साल होली पर बड़ा एक और संयोग है, जो 499 साल के बाद बन रहा है।
इस साल होली पर गुरु और शनि का विशेष योग बन रहा है। ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में रहेंगे। मार्च के अंत में ही गुरु भी अपनी राशि धनु से निकल कर शनि के साथ मकर राशि में आ जाएगा।
9 मार्च को गुरु अपनी धनु राशि में और शनि भी अपनी ही राशि मकर में रहेगा। इससे पहले इन दोनों ग्रहों का ऐसा योग 3 मार्च 1521 को बना था, तब भी ये दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में ही थे। होली पर शुक्र मेष राशि में, मंगल और केतु धनु राशि में, राहु मिथुन में, सूर्य और बुध कुंभ राशि में, चंद्र सिंह में रहेगा।
ग्रहों के इन योगों में होली आने से ये शुभ फल देने वाली रहेगी। इस प्रकार का यह योग देश में शांति स्थापित करवाने में सफल होगा। व्यापार के लिए हितकारी रहेगा और लोगों में टकराव समाप्त होगा। हर साल जब सूर्य कुंभ राशि में और चंद्र सिंह राशि में होता है, तब होली मनाई जाती है।
