कविता अनायास जन्म लेती है : सुनीता जैन
संक्षिप्त बातचीत
ND
कविताओं के विषय कहाँ से चुनती हैं?
कविता विषय चुनती हैं ना ही विषय कविता को चुनते हैं, मेरे ख्याल से जब भी किसी विषय को देखकर भीतर से अनायास प्रतिक्रिया हो जाए, वही कविता है।
समाज के भीतर बहुत कुछ ऐसा पनप रहा है जो संस्कृति के लिए नुकसानदेह माना जा रहा है, इन अर्थों में लिव इन रिलेशन को किस रूप में देखती है?
यह नितांत निजी मामला है। विवाह का नैतिक आधार बचा नहीं इसलिए ऐसे रिश्ते पनप रहे हैं? इसका विरोध करने वाले मुझे बताए कि तलाक, दो शादी, शादी के बाद के संबंधों पर खामोशी क्यों?
महिला आरक्षण के मुद्दे पर क्या कहेंगी?
मैं तो कहती हूँ संसद ही क्यों हर जगह आरक्षण होना चाहिए। क्योंकि आधी आबादी होने के बावजूद 33 प्रतिशत आरक्षण मेंटेन नहीं होता है। महिलाएँ लुप्त प्रजाति नहीं है कि उन्हें आरक्षण दिया जाए बल्कि इसलिए दिया जाए कि इससे अधिक की वे हकदार है।

