1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. कहाँ सोती हैं तितलियाँ

कहाँ सोती हैं तितलियाँ

काव्य-संसार

तितलियाँ
अजीत चौधरी
ND
कहाँ सोती हैं तितलियाँ रातभर?
रात में खिलती है रातरानी, चमेली और कुमुदिनी
किन पत्तों की आड़ में वे लेती हैं नींद?

तितलियों की नींद में
पराग के तालाबों पर खिला होता है इन्द्रधनुष
वे सिर्फ फूलों के सपने देखती हैं...

ND
फूलों के मौसम में वे फूलों जितनी उम्र जीती हैं
शरद की चाँदनी में या सुबह टपकती बेलों के नीचे
वे कभी नहीं मिलती मरी हुईं...

वे बसंत की खिड़की से आती हैं
और शरद की खिड़की से कहीं दूर निकल जाती हैं...!

(कविता अंश) 'कबीर का पता' से साभार