- लाइफ स्टाइल
» - साहित्य
» - काव्य-संसार
आजाद हिंद फौज के गीत
क़दम-क़दम बढ़ाए जाक़दम-क़दम बढ़ाए जाखुशी के गीत गाए जायह जिंदगी है कौम की तू कौम पे लुटाए जा।तू शेरे हिन्द आगे बढ़मरने से फिर भी तू न डरउड़ा के दुश्मनों का सरजोशे-वतन बढ़ाए जा।क़दम-क़दम...तेरी हिम्मत बढ़ती रहेखुदा तेरी सुनता रहेजो सामने तेरे अड़ेतो खाक में मिलाए जा।क़दम-क़दम...चलो देहली पुकार केक़ौमी निशाँ सँभाल केलाल किले पे गाड़ केलहराए जा, लहराए जा।क़दम-क़दम...-
गीत एवं संगीत रामसिंह ठाकुर
हम भारत की बेटी हैंहम भारत की बेटी हैं, अब उठा चुकीं तलवारहम मरने से नहीं डरतीं, नहीं पीछे पाँव को धरतींआगे ही आगे बढ़तीं, कस कमर हुईं तैयारहम भारत की बेटी...हम नए नहीं हैं लड़ाके, देखो इतिहास उठा केहम छत्राणी भारत की, दिखला देंगी निज वारहम भारत की बेटी...जब कर कृपाण उठातीं, फिर काल रूप बन जातीं सदियों से प्यास बुझातीं थर्रा देतीं संसारहम भारत की बेटी...जब तक बाँहों में बल है, धमनियों में रक्त प्रबल हैदिल में नहीं पल भर कल है, बिना किए देश उद्धारहम भारत की बेटी...-
गीत - बलदेवसिंह, संगीत - रामसिंह ठाकुर
हे वीर बालकोंहे वीर बालकों जाति लेई सुधारआँधी बढ़ो हिम्मत बढ़ी लेई सिंगारमौका हेईरी लाभ उठाई देश का करूँ उद्धारअब ही होगा हमरो देश का उद्धारहे वीर बालकों।अब ही हिम्मत ना हारहे वीर बालकों...सब ही मिल-जुलकर जय हिन्द पुकारनेताजी जस ताको नाम पाने तरारओ ही हो नाम आचार देश को कल्यानहे वीर बालक। -
गोरखाली, गीत एवं संगीत - रामसिंह ठाकुर
उठो सोए भारत के नसीबों को जगा दोउठो सोए भारत के नसीबों को जगा दोआजा़दी यूँ लेते हैं जवाँ, ले के दिखा दोखूँखार बनो शेर मेरे हिन्दी सिपाहीदुश्मन की सफ़े तोड़ दो एक तहलका मचा दो।आ हिन्द के बदल में उदू चीज़ ही क्या हैग़र रास्ते में हो भाई, उसे मार गिरा दो।मीनारे-कुतुब देखता है राह तुम्हारी,चल, उसकी बुलन्दी को तिरंगे से सजा दो।कर याद शहीदों का लहू देश की खातिरएक-दो भी दुश्मन को हजा़रों से लड़ा दो।क्यों लाल किला यूँ रहे दुश्मन के हवालेहर लश्करे-हिन्दी की वहाँ धूम मचा दो।हो भूख, हो तकलीफ़, रुकावट हो थकावटवहाँ जख्म गिरा मौत को भी हँस के दिखा दो।और कोई ख्वाहिश है न तमन्ना मेरे दिल में,आजाद वतन हिन्द में जय हिन्द बुला दो। गीत - जी.एस. ढिल्लों, संगीत - रामसिंह ठाकुर
सुभाष जीसुभाष जी सुभाष जीवह जाने हिन्द आ गएहै नाज़ जिस पे हिन्द कोवह जाने हिन्द आ गएसुभाष जी सुभाष जीसुभाष जाने - हिन्द है।सुभाष माने हिन्द हैसुभाष आने हिन्द हैसुभाष शाने हिन्द हैसुभाष जी सुभाष जी...कली-कली-कली-कलीअन्दलोब वह चलीगली-गली-गली-गलीवह आम हलक जा रहेसुभाष जी सुभाष जी...वह आने हिन्द लाएँगेवह शाने हिन्द लाएँगेफिरंगियों की कौ़म परवह क़हर बन के छाएँगेंसुभाष जी सुभाष जीखुशी का दौर आ गयानिशात बन के छा गयावह एशिया का आफ़ताबएशिया में आ गयासुभाष जी सुभाष जी...-
गीतकार - मुमताज़ हुसैन, संगीतकार - रामसिंह ठाकुर
आजा़द हिन्द सेना ने जबआजा़द हिन्द सेना ने जबनेता जी का पैगाम लियाजय हिन्द का नारा गूँज उठाहाथों में तिरंगा थाम लिया।भूखे भी लड़े प्यासे भी लड़ेऔर मौत से फिर भी हम न डरेआगे ही आगे बढ़ते रहेहटने का न पीछे नाम न लियाजय हिन्द का नारा...हिन्दी आजादी जान गएभाई को भाई पहचान गएवतन की खातिर मरने कोजब हमने खुदा का नाम लियाजय हिन्द का नारा...वह लाख हमारे दुश्मन हैंपर इसकी हमें परवाह नहींनेताजी के सहारे से आजादी का दामन थामनेता जी के मयखाने सेआजा़दी का हमने जाम लियाजय हिन्द का नारा...-
गीत व संगीत - रामसिंह ठाकुर
हम देहली-देहली जाएँगेहम देहली-देहली जाएँगेहम अपना हिंद बनाएँगेअब फौ़जी बनके रहना हैदु:ख-दर्द, मुसीबत सहना हैसुभाष का कहना-कहना हैचलो देहली चलके रहना हैहम देहली-देहली...हम गोली खा के झूमेंगेहम मौत को बढ़कर चूमेंगेमतवाले बन आजा़दी केहम दरिया जंगल घूमेंगेहम देहली-देहली...सुभाष हमारा साथ ही हैऔर रासबिहारी साथ हैफिर कैसा ख़तरा बाकी हैखु़दा हमारा साथी हैहम देहली-देहली...हम फौजी बन के आएँगेहम देहली तक बचाएँगेज़ालिम फिरंगी क़ौम काहम नामो-निशाँ मिटाएँगेहम देहली-देहली...- गीतकार: मुमताज़ हुसैन, संगीत : रामसिंह ठाकुर
सब सुख-चैन की बरखा बरसेसब सुख-चैन की बरखा बरसेभारत भाग्य है जागापंजाब सिंध गुजरात मराठाद्राविड़ उत्कल बंगचंचल सागर विन्ध्य हिमालयनीला यमुना गंगातेरे नित गुण गाएँतुझ से जीवन पाएँसब तन पाएँ आशासूरज बनकर जग पर चमकेभारत नाम सुभागाजय हो- जय हो- जय हो, भारत नाम सुभागा।सबके दिल में प्रीत बसाएतेरी मीठी वाणीहर सूबे रहने वालेहर मज़हब के प्राणीसब भेद और फ़र्क मिटा केसब गोद तेरी आ केगूँथें प्रेम की मालासूरज बन के जग पर चमके भारत नाम तुम्हाराजय हो- जय हो- जय हो,जय जय जय हो भारत नाम सुभागा।सुबह-सबेरे पंख पखेरूतेरे ही गुण गाएँ बास भरी भरपूर हवाएँजीवन में ऋतु लाएँसब मिलकर हिन्द पुकारेजय आज़ाद हिन्द के नारेप्यारा देश हमारासूरज बन के जग पर चमके भारत नाम तुम्हाराजय हो- जय हो- जय हो,जय जय जय हो भारत नाम सुभागा।-
गीत - आबिद हुसैन