सम्बंधित जानकारी
- 75वां स्वतंत्रता दिवस विशेष, कैसे करें इंडिपेंडेंस डे स्पीच की तैयारी, काम की बातें
- निराश और हताश लोग काले जादू पर उतरे, PM मोदी ने कांग्रेसी नेताओं पर क्यों कसा ये तंज
- आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर हिंदी में स्पीच कैसे दें...
- आजादी के 75 साल : हां मैं भी भारतीय-हां, तुम भी भारतीय....
- सपने देखने का नहीं, संकल्प पूरे करने का 'अमृतकाल'
तिरंगे को सलाम :आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें...
साहस आत्मबलिदान स्वरूप
रंग वीरों का केसरिया,
हृदय से उसका सम्मान करें !
श्वेत रंग परिचायक शांति का
पवित्रता का ये आह्वान करे !
अशोक चक्र की धर्मचक्र प्रतीक चौबीस तीलियां
चहुंमुखीं विकास का प्रतिनिधित्व करे!
हरा रंग प्रतीक हमारे समृद्धि का
हरा-भरा भारत का शृंगार करे
देश का गौरव और स्वतंत्रता का ये परचम,
शीश उठा जन,गण,मन का गान करें
आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें !!
आज नमन तिरंगे को सभी बारम्बार करें !!
स्वयं मैं ही -
डॉ.अंजना चक्रपाणि मिश्र
