1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. साहित्य आलेख
  4. smriti joshi aditya book ab me bolungi

विश्व पुस्तक मेले में स्मृति जोशी की किताब- अब मैं बोलूंगी का लोकार्पण

ab me bolungi
नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में वामा साहित्य मंच की सचिव स्मृति आदित्य की किताब- 'अब मैं बोलूंगी' का लोकार्पण हुआ। बतौर अतिथि जानेमाने अभिनेता यशपाल शर्मा, कथाकार तेजेंद्र शर्मा और कथाकार मनीषा कुलश्रेष्ठ शामिल हुए।
 
आयोजन में शिवना प्रकाशन के प्रमुख साहित्यकार पंकज सुबीर और शहरयार खान ने बधाई के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए। यह पुस्तक स्मृति ने पत्रकारिता के अनुभवों पर लिखी है। वामा साहित्य मंच की अध्यक्ष ज्योति जैन सहित सदस्यों ने शुभकामनाएं दी। 
 
उल्लेखनीय है इससे पूर्व स्मृति जोशी का एक काव्य संग्रह भी सृजनबिम्ब प्रकाशन नागपुर से प्रकाशित हुआ है जिसका शीर्षक है- हथेलियों पर गुलाबी अक्षर। 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु, गुरु रविदास जयंती पर विशेष