• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. साहित्य आलेख
  4. bhojpuri cinema history manoj bhawuk
Written By WD News Desk
Last Updated : शनिवार, 4 मई 2024 (17:38 IST)

मॉरिशस में भोजपुरी सिनेमा पर व्‍याख्‍यान देंगे मनोज भावुक

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन

bhojpuri cinema history
Bhojpuri Cinema History
मॉरिशस सरकार के कला और संस्कृति विरासत मंत्रालय के तत्वावधान में 6 मई से 8 मई 2024, तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं।
 
भारत से भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर पेपर पढ़ने के लिए भोजपुरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार, सिनेमा के इतिहासकार व भोजपुरी जंक्शन पत्रिका के संपादक मनोज भावुक को मॉरिशस सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है।  यह कार्यक्रम  मॉरिशस के खूबसूरत समुंद्र तट लॉन्ग बीच बेले मारे में आयोजित है। 
 
कार्यक्रम का उद्घाटन मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ और समापन राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन करेगें। स्वागत भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की चेयरपर्सन डॉ. सरिता बुधू करेगीं। 
 
मनोज भावुक मॉरिशस सरकार के खर्चे पर मॉरिशस जा रहे हैं। दस साल पूर्व भारत सरकार के आईसीसीआर द्वारा उन्हें मॉरिशस भेजा गया था। मनोज भोजपुरी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए अफ्रीका-यूरोप के कई देशों की यात्रा कर चुके हैं। 
 
वर्ष 2014 में भोजपुरी भाषा एवं साहित्य का प्रचार-प्रसार विश्व स्तर पर करने के लिए मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ ने मनोज भावुक को अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गौरव सम्मान, मॉरिशस 2014 से सम्मानित किया था और मॉरीशस के राष्ट्रपति कैलाश पुरयाग ने मनोज के भोजपुरी ग़ज़ल-संग्रह ''तस्वीर जिंदगी के'' का विमोचन किया था।
 
इस वर्ष मनोज भोजपुरी सिनेमा के सफर पर एक डॉक्यूमेंटरी भी दिखायेगें। भोजपुरी सिनेमा पर मनोज की 'भोजपुरी सिनेमा के संसार' नाम की साढ़े चार सौ पृष्ठों की किताब है, जिसमें 1931 से लेकर 2023 तक के भोजपुरी सिनेमा के सफर पर विहंगम दृष्टिपात है। भोजपुरी साहित्य व सिनेमा पर ऐतिहासिक काम के लिए मनोज भावुक को फेमिना और फिल्मफेयर द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें
जल्दी निकल जाता है बालों का रंग तो आजमाएं ये 6 बेहतरीन टिप्स