हिंदी दिवस पर पढ़िए इन महान विभूतियों के अनमोल विचार
हिंदी का महत्व बतातें हैं ये कोट्स, वर्तमान समय में भी हैं प्रासंगिक
hindi diwas special quotes
1. हृदय की कोई भाषा नहीं है,
ह्रदय-ह्रदय से बातचीत करता है
और हिंदी ह्रदय की भाषा है।
- महात्मा गांधी
2. निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।
- भारतेंदु हरिश्चंद्र
3. हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्त्रोत है।
- सुमित्रानंदन पंत
4. हिन्दी देश की एकता की कड़ी है।
- डॉ. जाकिर हुसैन
5. हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना हमारा कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।
- लालबहादुर शास्त्री
6. बोलचाल की भाषा में अछूत प्रथा नहीं मानना चाहिए। बोलचाल की भाषा में जो अंग्रेजी शब्द आ गए हैं, उन्हें हिन्दी मान लेना चाहिए। हिन्दी को अधिक से अधिक दूसरी भाषाओं के शब्द भी लेना चाहिए। तब हिन्दी समृद्ध होगी।
- हरिशकंर परसाई
7. हिंदी हमारे देश और भाषा की प्रभावशाली विरासत है।
- माखनलाल चतुर्वेदी
ALSO READ: हिंदी दिवस पर निबंध : हृदय की भाषा है हिंदी, जानमानस की अभिलाषा है हिंदी
ALSO READ: हिंदी दिवस पर निबंध : हृदय की भाषा है हिंदी, जानमानस की अभिलाषा है हिंदी

