रविवार, 8 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. हिन्दी दिवस
  4. hindi poem short poem on hindi diwas
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (14:44 IST)

हिंदी दिवस पर पढ़िए स्वरचित कविता

क्या होती है भाषा की महत्वता

hindi diwas
-रिया मोरे 
 
शीर्षक- "कविता"
 
गर्मी में पूनम कि ठंडक 
सर्दी में तप्ती कविता, 
 
कर्म, योग,शोणित से सिंचित 
धर दिव्य रूप चलती कविता ,
 
निर्मल चंचल मखमल कोमल 
नेह का सागर है कविता ,
 
अटल अनल अविचल पल पल ही 
प्रेम का गागर है कविता ,
 
सुंदरता श्रंगार सती का 
कुमकुम बिंदी है कविता ,
 
मोहक हर इक बोली में पर 
देह से हिंदी है कविता ,
 
आखर-आखर जोड़ती बनती 
नेहरों का है जल कविता ,
 
संरचना दैविक भाषा की 
पहरों का है हल कविता ,
 
शत्रु को छलनी कर देती 
तप कि ज्वाला है कविता ,
 
भावों का सिंधु बन कर फिर 
जप कि माला है कविता ,
 
रोला दोहा छंद सोरठा
झूमता सावन है कविता ,
 
वीणा के तानों कि धवनी 
कितनी पावन है कविता ,
 
ये भी पढ़ें
वर्कआउट के बाद अपनी डाईट में शामिल करें ये टेस्टी प्रोटीन-रिच फूड, दिन भर रहेगी एनर्जी