सम्बंधित जानकारी
- अगर चाहते हैं हरदम निखरी त्वचा तो नियमित करें इन फलों का सेवन
- वजन घटाने के लिए आजमाएं ये लो कैलोरी वाले ब्रेकफास्ट, पेट की बढ़ी चर्बी भी होगी कम
- वजन कम करना है तो इन तरीकों से पिएं नारियल पानी, तुरंत दिखने लगेगा असर
- वजाइनल हेल्थ के लिए क्या मसालेदार खाना है नुकसानदायक?
- बालों को हेल्दी रखने के लिए खाएं चिया सीड्स, मिलते हैं ये फायदे
इन आयुर्वेदिक पत्तों से तेजी से बढ़ता है प्लेटलेट काउंट, जानिए क्या है इस्तेमाल का सही तरीका
डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के इलाज में मिलाती है मदद
How to Increase Platelets Naturally: प्लेटलेट्स खून का एक ज़रूरी तत्व है, जो खून का थक्का बनाने और घाव भरने में मदद करते हैं। एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या 1.5 लाख से लेकर 4 लाख तक होती है। लेकिन कई बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया आदि के कारण अक्सर मरीज के शरीर में प्लेटलेट काउंट तेजी से गिरने लगता है। अगर शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बहुत कम हो जाए, तो इससे कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।ALSO READ: क्या बारिश में मौसम में दही खाना सेहत के लिए सही है?
प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय बहुत कारगर हैं। आयुर्वेद में प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए विभिन्न जड़ी-बूटियों और पत्तों का उपयोग किया जाता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक पत्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं ।
पपीते के पत्ते
पपीते के पत्ते प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में बहुत असरदार माने जाते हैं। पपीते के पत्तों में एसिटोजेनिन, टैनिन, सैपोनिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। पपीते के पत्तों के रस का सेवन करने से रक्त कोशिकाओं के निर्माण को बढ़ावा मिलता है। प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का रस निकालकर दिन में दो बार सेवन करना चाहिए।
गिलोय के पत्ते:
गिलोय के पत्तों का रस प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में बहुत असरदार माना जाता है। गिलोय के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए गिलोय के पत्तों के जूस या काढ़े का सेवन कर सकते हैं।
एलोवेरा की पत्तियां:
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में एलोवेरा की पत्तियां बहुत प्रभावकारी मानी जाती हैं। इनमें विटामिन-ए, विटामिन-बी6, विटामिन-सी, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो प्लेटलेट्स की कमी को पूरा करते हैं। नियमित रूप से दिन में एक से दो बार एलोवेरा जूस का सेवन करने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
तुलसी के पत्ते:
तुलसी के पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। नियमित रूप से तुलसी की पत्तों के रस या काढ़े का सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षण प्रणाली मजबूत होती है और प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद मिलती है।
सहजन की पत्तियां
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में सहजन की पत्तियां मददगार होती हैं। इनमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने और प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सहजन की पत्तियों का सेवन जूस या सब्जी के रूप में कर सकते हैं।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।