Bhai Dooj
Tue, 10 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. 30 Percent Indians Thyroid Afected

30 फीसदी से अधिक भारतीय थॉयरायड से पीड़ित

थॉयरायड
नई दिल्ली। हर तीसरा भारतीय किसी न किसी प्रकार के थॉयरायड से पीड़ित है जिसके कारण वजन बढ़ना, हॉर्मोन असंतुलन  होता है और यह महिलाओं में अधिक देखा जाता है।
 
एक सर्वेक्षण के मुताबिक उत्तर भारत में हाइपोथॉयरायड के मामले अधिक देखे जाते हैं। इस स्थिति में थॉयरायड ग्रंथि अधिक हॉर्मोन नहीं बना पाती है ताकि शरीर को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। इसमें कहा गया है कि दक्षिण और पश्चिम क्षेत्र  में भी हाइपोथॉयराइड और इसके अलग-अलग प्रकार नजर आते हैं।
 
पूरे भारत में 2014-16 के दौरान 33 लाख वयस्कों से जुटाए गए आंकड़े के विश्लेषण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है  और इसमें पाया गया कि भारतीय आबादी का करीब 32 फीसदी हिस्सा विभिन्न प्रकार के थॉयरायड की समस्या से ग्रस्त है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
हम ही शनि हैं : स्वयं को पहचानें, प्रसन्न रहें