suvichar
Sat, 1 Aug 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Weight Gaining Salad

चौंकिए मत, सलाद से भी बढ़ सकता है वजन

salad
अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अगर आप डाइटिंग कर रहे हैं या ज्यादा से ज्यादा सलाद का सेवन कर रहे हैं, तो इस बारे में आपको सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि सलाद भी आपका वजन बढ़ा सकता है। जी हां, भले ही आप चौंक गए हों और सुनने में यह बाद बेहद अजीब लग रही हो, लेकिन यह बात बिल्कुल सच है।
 
 
हालांकि हर तरह के सलाद पर यह बात लागू नहीं होती, लेकिन ऐसे कई मामलों में जहां आप स्वादिष्ट और चटखारेदार सलाद का मजा लेते हैं, आपका वजन बढ़ने की संभावना होती है। 

जब आप नहीं बाहर खाना खाने जाते हैं, तो अपनी पसंद के मेयोनीज और क्रीम से भरपूर सलाद का जमकर लुत्फ उठाते हैं या फिर कभी सिजलर के नाम पर सब्जियों में सॉस का भरपूर सेवन कर लेते हैं। लेकिन इस तरह के सलाद कैलोरी से भरपूर होते हैं और वजन कम करने के बजाए बढ़ा सकते हैं। 

इसके अलावा कई बड़े होटल एवं रेस्तरां में उपलब्ध कराए जाने वाले सलाद की गार्निशिंग में ऐसी चीजों का प्रयोग होता है जो कैलोरी से भरपूर होती हैं, और स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपको वजन बढ़ाने में भी इनका हाथ होता है। इसलिए जब भी आप सलाद खाएं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह शुद्ध हो, यानि उसमें स्वाद बढ़ाने के लिए अन्य कैलोरी युक्त पदार्थों का प्रयोग न किया गया हो। 
ये भी पढ़ें
कहानी : माहौल की सीख...