सम्बंधित जानकारी
- पालक ही नहीं, सर्दियों में आने वाली ये 5 हरी साग के भी हैं गजब के फायदे
- अस्थमा के मरीजों को ठंड के मौसम में इन 5 बातों का बहुत ध्यान रखना चाहिए
- माना सेहतमंद हैं ये 5 चीजें, लेकिन ठंड में बिल्कुल न करें इनका सेवन
- सर्दियों में नियमित गुड़ खाएं और ये 5 फायदे पाएं
- ठंड में बढ़ती है गठिया की समस्या, लेकिन इलाज है आसान, जानिए 5 जरूरी टिप्स
सर्दियों में नियमित खाए सिंघाड़े, सेहत को होंगे कई हैरान कर देने वाले फायदे
सर्दियों के मौसम कि फल और सब्जियां आपको बाजार में आसानी से दिख जाएंगी। इस मौसम में खाया जाने वाला एक फल है सिंघाड़ा। कई लोग तो इसे बड़े चाव से खाते भी है, लेकिन इस मौसम में रोजाना सिंघाड़े खाने से आपको कितने बेहतरीन फायदे हो सकते हैं, ये शायद आपको नहीं पता होगा। आइए, जानते हैं इस मौसम में रोजाना सिंघाड़े खाने से सेहत को होने वाले 10 बेहतरीन फायदे -
1. सिंघाड़े में विटामिन-ए, सी, मैंगनीज, थायमाइन, कर्बोहाईड्रेट, टैनिन, सिट्रिक एसिड, रीबोफ्लेविन, एमिलोज, फास्फोराइलेज, एमिलोपैक्तीं, बीटा-एमिलेज, प्रोटीन, फैट और निकोटेनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
2. गर्भावस्था में सिंघाड़े का सेवन करना माता और शिशु के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है।
3. सिंघाड़ा खाने से मासिक धर्म संबंधी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
4. सिंघाड़ा शरीर को उर्जा देता है, इसलिए उसे व्रत और उपवास के खाने में भी अलग-अलग तरह से शामिल किया जाता है। इसमें आयोडीन भी पाया जाता है, जो गले संबंधी रोगों से रक्षा करता है।
5. पीलिया और अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है। इसला नियमित तौर पर प्रयोग करने से सांस संबधी अन्य समस्याओं में आराम मिलता है।
6. सिंघाड़े का सेवन रक्त और मूत्र संबंधी रोगों के उपचार के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
7. दस्त लगने पर भी सिंघाड़े का सेवन रामबाण उपाय है।
8. सिंघाड़ा खाने से फटी एड़ियों में लाभ मिलता है।
9. शरीर में किसी भी स्थान पर दर्द या सूजन होने पर इसका लेप बनाकर लगाने से बहुत फायदा होता है।
10. इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियां और दांत दोनों ही मजबूत करने में सहायक होता हैं।
