1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Benefits of eating gud

सर्दियों में नियमित गुड़ खाएं और ये 5 फायदे पाएं

jaggery
आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जिन्हें खाने के बाद मीठे में गुड़ का टुकड़ा खाने की आदत होती है। यदि आप भी ऐसे ही लोगों में से है, तो ये काफी अच्छी आदत है। यदि आप सर्दी के मौसम में नियमित गुड़ खाते है तब तो ये आदत आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आइए, जानते है कि सर्दियों में गुड़ खाने से आपको कौन से फायदे मिलेंगे - 
 
1 गुड़ की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दी के दिनों में इसका सेवन आपको गर्माहट देने में बेहद कारगर होता है। सर्दी में गुड़ का प्रति‍दिन सेवन आपको सर्दी, खांसी और जुकाम से भी बचाता है।
 
2 सर्दी के दिनों में आम तौर पर रक्तसंचार बहुत धीमा होता है। लेकिन गुड़ का नि‍यमित सेवन करना रक्तसंचार को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही रक्तचाप की समस्याओं में भी फायदेमंद है।
 
3 इन दिनों में गले और फेफड़ों में संक्रमण बहुत जल्दी फैलता है। इससे बचने में भी गुड़ का सेवन आपकी बहुत मदद कर सकता है। सर्दी और संक्रमण की दवाईयों में गुड़ का प्रयोग किया जाता है।
 
4 पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज में भी गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना आपके पाचन को और भी बेहतर बनाता है।
 
5  गुड़ मैग्नीशियम का एक बेहीतरीन स्रोत है। गुड़ खाने से मांसपेशियों, नसों और रक्त वाहिकाओं को थकान से राहत मिलती है। और खून की कमी दूर करने में भी यह बेहद मददगार साबित होता है।
 
अगला लेख
ठंड में गीले बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं? तो बरतें ये सावधानियां