सम्बंधित जानकारी
- Weight Loss: चाय को कहे बाय, और पीजिए banana tea
- Reuse oil - बचे हुए तेल का प्रयोग करने से सेहत को होता है नुकसान, जानिए कैसे
- Banana leaves पर क्यों खाते हैं खाना, जानें केले के पत्ते के फायदे
- ब्रेकफास्ट में खाते हैं ओट्स, तो ये 4 तरीके बढ़ाएंगे उनकी पौष्टिकता
- ये 5 चीजें खाली पेट खाने पर फायदे की जगह होगा नुकसान
इन लक्षणों से पहचानें शरीर में Vitamin-D की कमी
शरीर में विटामिन, पोषक तत्व की कमी होने पर वह आपको नुकसान ही पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं कई बार कमजोरी भी महसूस होने लगती है और अन्य बीमारियां हो जाती है। हालांकि विटामिन डी की कमी महिलाओं में अक्सर नजर आती है। 45 की आयु के बाद विटामिन डी की कमी तेजी से होने लगती है। अगर लक्षणों को समय से पहले पहचान लिया जाए तो बेहतर तरह से ध्यान भी रखा जा सकता है। आइए जानते हैं शरीर में विटामिन-D की कमी होने पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं -
1.सब कुछ खाने के बाद भी बॉडी में लगातार थकान बनी रहना। कमजोरी महसूस होना। यह विटामिन डी के लक्षण है। विटामिन डी की कमी है या नहीं इसकी पहचान ब्लड टेस्ट कराकर भी कर सकते हैं।
2.अक्सर कैल्शियम का सेवन करने के बाद भी बॉडी पेन रहना, जोड़ों में दर्द रहना, ज्वाइंट में दर्द होना, दांतों में दर्द होना। कैल्शियम खाने पर भी वह बहुत अधिक असर नहीं भी करता है क्योंकि बॉडी में विटामिन डी की कमी होने पर बॉडी कैल्शियम को नहीं ले पाता है।
3.शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर तनाव बढ़ता है। डिप्रेशन का शिकार होने पर विटामिन डी का सेवन अधिक किया जाता है। धूप विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसलिए लगातार हमेशा सुबह धूप में बैठने के लिए कहा जाता है।
4.आज हर कोई दूसरा व्यक्ति हेयर फॉल की समस्या से ग्रसित है। बाल गिरने का एक कारण यह भी है शरीर में विटामिन डी की कमी होना। समय रहते नहीं सुधारने पर आने वाले वक्त में और अधिक बढ़ जाती है। दरअसल, विटामिन डी में मौजूद न्यूट्रिएंट हेयर फॉलिकल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।
5. अगर आपको लगी हुई चोट ठीक होने पर टाइम लग रहा है तो पहला कारण शुगर होता है और दूसरा कारण विटामिन डी की कमी। इसलिए विटामिन डी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना जरूरी है। अन्यथा समय के साथ बीमारियां बढ़ जाती है।
