गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. signs of too much salt in the body
Written By

अगर आपको दिख रहे हैं अपने में यह 5 लक्षण तो समझिए खा रहे हैं आप ज्यादा नमक

अगर आपको दिख रहे हैं अपने में यह 5 लक्षण तो समझिए खा रहे हैं आप ज्यादा नमक - signs of too much salt in the body
ऊपर से नमक डालकर खाने की आदत हममें से कई लोगों को होती है। इसके अलावा लेकिन कई खाद्य चीजें ऐसी होती हैं कि भले ही टेस्ट में आपको उनमें पड़ा नमक ठीक लगे लेकिन उनके सेवन से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा ज्यादा हो सकती है। अधिकतर फास्टफूड टेस्ट में अच्छे लगते हैं लेकिन उन्हें खाने से शरीर में सोडियम ज्यादा हो जाता है। 
 
अगर आपको भी अपने आप में यह 5 लक्षण दिखाई दे तो समझ जाइए कि शरीर में नमक बढ़ रहा है। 
 
1. निर्णय लेने में कमी: आपको भरोसा नहीं होगा लेकिन 2011 में आई एक कैनेडियन स्टडी में यह सामने आया कि ज्यादा नमक का आपके दिमाग पर असर होता है। जो अधिक नमक खा रहे थे उनका काम कम नमक खाने वालों की तुलना में अस्पष्ट था। उनमें अधिक नमक के कारण अपने काम को समझ कर फैसला लेने की शक्ति में कमजोरी पाई गई।    
 
2. आपको ज्यादा प्यास लगती है : हर बार प्यास लगने का मतलब नमक की अधिकता नहीं हो सकती, लेकिन ज्यादातर मामलों में शरीर में नमक की मात्रा बढ़ने पर प्यास बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपका शरीर अपने सिस्टम से अधिक सोडियम निकालना चाहता है।  

 
3. आपको बेवजह सूजन आती है : जी हां सुनने में अजीब लगे लेकिन एक रात ही अधिक नमक आपके शरीर पर कई तरह असर छोड़ सकता है, इसे इडिमा (edema) कहते हैं। आपको शरीर में बिना वजह सूजन आ जाती है।  
 
 4. पथरी हो सकती है : डाइट में ज्यादा नमक आपकी किडनी के फंक्शन प्रभावित कर सकता है। नमक से यूरिन में होने वाले प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है यह खतरनाक है। आपको पथरी हो सकती है। 

 
5. ब्लड प्रेशर ज्यादा होना : आपने ये तो सूना ही होगा कि जिन्हें ब्लड प्रेशर हो वे कम नमक खाएं। जान लीजिए कि ज्यादा नमक आपको ब्लड प्रेशर का मरीज बना सकता है।  
 
कई केस में अधिक नमक पेट में छाले पैदा कर सकता है। नमक इतना भयानक है क़ि जानवरों में यह कैंसर पैदा कर सकता है।