गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. health tips alternate source of calcium except dairy product
Written By

दूध- दही की जगह डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, नहीं होगी कैल्शियम की कमी

दूध- दही की जगह डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, नहीं होगी कैल्शियम की कमी - health tips alternate source of calcium except dairy product
शरीर के लिए कैल्शियम बहुत महत्‍वपूर्ण है। इसकी मात्रा पर्याप्‍त होने पर ह‍ड्डियां, कोशिका, नसों, मांसपोशियां और दिल स्‍वस्‍थ रहता है। वहीं कैल्‍शियम डेयरी प्रोडक्‍ट में भरपूर होता है। इसलिए दूध और दही का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ लोगों को दूध और दही नहीं अच्‍छा लगता है। लेकिन भारत खानों का खजाना है कि जिससे यहां हर चीज का दूसरा उपाय जरूर है। अगर आपको डेयरी प्रोडक्‍ट नहीं अच्‍छे लगते हैं तो आप ये 5 चीजें खा सकते हैं जिससे आपके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं - 
 
1.चिया सीड्स - इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसमें पर्याप्‍त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर होने पर पेट लंबे वक्‍त तक भरा रहता है। दिनभर में करीब 45 ग्राम चिया सीड्स खाने पर शरीर को एक गिलास दूध बराबर कैल्शियम मिलता है।  
 
2. बाजरा - बाजरा में करीब 300 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। इसका सेवन करने से कैल्शियम की कमी तो पूरी होती है साथ ही शरीर को अन्‍य पोषक तत्‍व भी मिलते हैं। इसमें आयरन, पोटेशियम मौजूद होता है साथ ही यह शुगर के मरीजों के लिए भी बहुत अच्‍छा है। वजन कम करने में भी मदद करता है।  
 
3. खसखस के दाने - खसखस के दाने बहुत महंगे होते हैं। लेकिन इससे कई सारी बीमारियों से निजात मिलने में मदद होती है। इसमें कैल्शियम और प्रोटीन पाया जाता है।  इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। कैल्शियम के साथ फास्‍फोरस भी जरूरी होता है। खसखस में वह पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है। 
 
4. शीशम सीड्स - इसमें पर्याप्‍त मात्रा में कैल्शियम और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाएं जाते हैं। जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। इसके बीज का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। कैल्शियम की कमी पूरी होती है। मसल्‍स प्रॉब्‍लम को भी खत्‍म करने में मदद मिलती है। इसमें मैग्नीशियम, विटामिन ए, प्रोटीन, भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  
5. सुरजमुखी के बीज - सूरजमुखी के बीज में करीब 109 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इतना ही नहीं इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्‍सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है।