सम्बंधित जानकारी
- benefits of alum : फिटकरी के 7 बेमिसाल फायदे आपको अवश्य जानना चाहिए
- Benefits of Camphor : कपूर के 1 नहीं कई सारे फायदे हैं, जानिए इस लेख में
- Corona virus: ये सावधानियां बरतें, वायरस को 'ना' कहें
- Vitamin D Deficiency: घर में कैद होने से हो रही है विटामिन D की कमी, कैसे करें इसे पूरी
- योगा या जुम्बा बॉडी के लिए क्या सही हैं जानिए 3 आसान तरीकों से
माइक्रोवेव की सफाई है बहुत जरूरी, कीटाणुओं से बनाएं दूरी
Microwave Tips
अभी कोरोना महामारी का दौर जारी है। ऐसे समय में ज्यादा से ज्यादा साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई का होना बहुत आवश्यक है। यदि हम सफाई पर ध्यान दें तो कीटाणुओं के संपर्क में आने से बचे रहेंगे।
हम सभी अपने घर और अपने किचन की सफाई पर बहुत ध्यान देते हैं। लेकिन यदि आप माइक्रोवेव की सफाई को नजरअंदाज कर रहे हैं तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। अगर लंबे समय तक माइक्रोवेव की सही तरीके सफाई नहीं हुई हो तो यह कीटाणुओं का घर बन सकता है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप माइक्रोवेव की सही सफाई कर सकती हैं।
* सबसे पहले माइक्रोवेव में से रैक्स, ग्रिल और टिन को निकालकर साबुन के पानी में डुबोकर रख दें। इससे इन चीजों में जमी चिकनाई आसानी से निकलने लगेगी।
* इन्हें अच्छी तरह ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धोकर सूखने के लिए रख दें।
* अब पानी में बैकिंग सोडा, नींबू व नमक मिलाकर सॉल्यूशन तैयार करें। इस सॉल्यूशन में कपड़े को भिगोकर अच्छी तरह से माइक्रोवेव के अंदर से सफाई करें।
* एक ब्रश में साबुन का पानी तैयार करें। इस पानी से ब्रश की मदद से माइक्रोवेव में जमे दाग-धब्बों को रगड़कर अच्छी तरह साफ करें।
* अब माइक्रोवेव को ऊपर से साफ करने के लिए पानी में सिरका डालें और इस पानी से इसे ऊपर से साफ करें।
