1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Benefit Of Noni Fruit

150 से ज्यादा पोषक तत्व वाला फल, जानें 5 अन्य फायदे । Health Benefit Of Noni Fruit

नोनी
आपको जानकर आश्चर्य होगा, लेकिन एक फल ऐसा भी है जिसमें 150 से अधिक पोषक तत्व मौजूद हैं और यह फल आपकी हर बीमारी को दूर करने में सक्षम है। नोनी फल के नाम से पहचाना जाने वाला यह फल सेहत के लिए इतना ज्यादा फायदेमंद है, कि इस पर अब तक कई शोध किए जा चुके हैं। 

शोध के आधार पर ही वैज्ञानिकों द्वारा इसके कई गुणों के बारे में खुलासा किया गया है। जानिए नोनी फल के आश्चर्यजनक लाभ के बारे में ...
 
1 नोनी फल पर अब तक किए गए शोध के अनुसार, इसका प्रयोग दवाईयों और हर तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने में किया जा सकता है। बाजार में नोन जूस भी दवा के तौर पर उपलब्ध है, जो कई तरह से फायदेमंद है।

2 नोनी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में जबरदस्त इजाफा करता है, जिससे आप बीमारियों से लड़ने के लिए खुद सक्षम हो जाते हैं और बीमार नहीं होते।

3 यह कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ने में आपकी मदद करता है औ ट्यूमर कोशिकाओं को समाप्त कर लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

4 पुरुषों में नपुंसकता और स्त्र‍ियों में बांझपन की समस्या का हल भी है इस चमत्कारिक फल के पास। यह माहवारी संबंधी समस्याओं का भी निवारण करता है और पुरुषों में शुक्राणुओं का निर्माण भी।
5 इस फल का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपको निरोगी रखकर, आपकी उम्र को 100 साल तक बढ़ा सकता है और लंबे समय तक आपको जवां बनाए रखने में मदद करता है।
अगला लेख
धनु राशि का वार्षिक भविष्यफल : पं. प्रेम कुमार शर्मा के अनुसार