dharma sangrah
Wed, 7 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Benefit Of Barley

क्या आप जानते हैं, जौ के यह 5 फायदे

जौ
जौ एक ऐसा अनाज है, जो एक साथ स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे पहुंचाता है और सेहत की समस्याओं में बचाए रखता है। यह एक स्वादिष्ट और सेहतमंद अनाज है, जिसके 5 फायदे आपको जरूर जानना चाहिए... 

1 जौ कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है जिसमें फास्फोरस एसिड, कैल्शियम, फास्फोरस, सैलिसिलिक एसिड और लेक्टिक एसिड भी शामिल हैं। यह पेट के लिए काफी लाभदायक है और पाचन में बेहद सहायक।
2 जौ के प्रयोग से आप स्टोन यानि पथरी से निजात पा सकते हैं। रोजाना जौ का पनी पीने से आपकी यह समस्या का अंत हो सकता है। इसके लिए जौ को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करके पिएं।

3 मोटापा कम करने के लिए जौ का प्रयोग अत्यंत लाभदायक साबित होता है। इसे किसी भी रूप में लेना वजन कम करने में मददगार है। चाहें तो जौ के आटे की रोटी का सेवन प्रतिदिन कर सकते हैं, यह लाभकारी होगा।

4 शुगर बढ़ने पर भी जौ का इसतेमाल रामबाण होता है। अगर आप डाइबिटीज के मरीज हैं, तो जौ का सेवन कर आप डाइबिटीज को नियंत्रित रख सकते हैं।
5 शरीर में किसी प्रकार की सूजन होने पर जौ का पानी उबालकर पीना फायदेमंद होता होगा। इसके अलावा शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर भी जौ के पानी का सेवन ठंडक देने में सहायक है।  
ये भी पढ़ें
हिन्दी कहानी : स्वीकारोक्ति