शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Benefit Of Chana Dal
Written By

गुड़ी पड़वा पर जरूर खाएं चना दाल की पूरणपोली, जानिए चना दाल के 5 फायदे

गुड़ी पड़वा पर जरूर खाएं चना दाल की पूरणपोली, जानिए चना दाल के 5 फायदे - Health Benefit Of Chana Dal
चने की दाल का प्रयोग आम तौर पर पूरनपोली बनाने या फिर सांभर व अन्य व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। ले‍किन सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि चने की दाल से होते हैं सेहत के यह 5 फायदे भी...
 
1 चने की दाल आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करती है और हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद करती है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर की कोशिकाओं को मजबूत करने में मददगार है।
 
2 डायबिटीज पर नियंत्रण के लिए चने की दाल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। यह ग्लूकोज की अधिक मात्रा को अवशोषित करने में काफी मददगार है। सौंदर्य बढ़ाने के लिए चने की दाल का बेसन त्वचा पर लगाना लाभदायक होता है।
 
3 चने की दाल का सेवन कर आप कब्ज जैसी समस्याओं से आसानी से निजात पा सकते हैं। इतना ही नहीं, पीलिया जैसी बीमारी में चने की दाल का सेवन बहुत फायदेमंद है। 
 
4 फाइबर से भरपूर चने की दाल, कोलेस्ट्रॉल को कम कर आपका वजन कम करने में भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
 
5 चने की दाल जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन, फोलेट आदि से भरपूर होने के कारण आपको जरूरी ऊर्जा देती है। इसके अलावा यह पेट की समस्याओं के लिए भी फायदेमंद है।                                                               
ये भी पढ़ें
जानिए, एलोवेरा हर्बल शैंपू बनाने की विधि