1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. headache during periods reason
Written By

पीरियड्स में सिरदर्द क्यों होता है?

हर महीने महिलाओं को पेट दर्द, इमोशनल उतार चढ़ाव और खाने को लेकर इच्छा और अनिच्छा से गुजरता होता है। आप समझ ही गए होंगे कि बात हो रही है पीरियड्स की। इतना सब झेलने के बाद, लगातार बना रहने वाला सिरदर्द एक बड़ी मुश्किल बन जाता है। 

क्या है सिरदर्द की वजह? 
नए शोध में सामने आया है कि जिन महिलाओं को अक्सर सिरदर्द की समस्या होती है वे आयरन की कमी से जूझ रही होती हैं। पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर से काफी रक्त निकल जाता है जिसके कारण उनके शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। 
 
इस शोध में ऐसी 115 महिलाओं को टेस्ट किया गया, जो अक्सर ही सिरदर्द की समस्या के साथ डॉक्टर के पास जाती थीं। इन महिलाओं में से काफी संख्या में महिलाएं माइग्रेन की शिकार थीं और खासतौर पर पीरियड के दौरान उनकी समस्या बढ़ जाती थी। इस शोध में सामने आया कि पीरियड के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। 
 
क्या है उपाय? 
ऐसी महिलाएं जो पीरियड्स के दौरान सिरदर्द से जूझती हैं, उन्हें तुरंत आयरन से भरपूर आहार लेना शुरू कर देना चाहिए। पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्राउन राइस, सीरियल, फिश और मेवे अपने आहार में शामिल करें। चाहें तो पीरियड के दौरान डार्क चॉकलेट भी खाएं। यह बहुत फायदेमंद है।