1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. eye infection in rainy season

Eye Infection : सावधान ! बारिश में ही होता है आंखों का इंफेक्शन, जानें बचने के 6 टिप्स

Take care of your Eyes this Monsoon
बारिश का मौसम संक्रमण का मौसम होता है। यह आपकी सेहत के लिए तो परेशानी वाला होता ही है, आंखों के लिए भी उतना ही खतरनाक होता है क्योंकि आंखों का संक्रमण सबसे ज्यादा इस मौसम में ही होता है। ऐसे में आंखों के स्वास्थ्य के लिए यह 6 बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है।
 
1 आंखों की सफाई का खास तौर से ख्याल रखें। इसके लिए सुबह शाम आंखों को ठंडे और साफ पानी से धोएं ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी आंखों में न रह जाए।
 
2 सही मात्रा में नींद लें ताकि आंखों की थकावट दूर हो। शरीर से ज्यादा हमारी आंखें दिनभर काम करती हैं, ऐसे में उन्हें आराम देना भी बेहद जरूरी है।
 
3 ठंडी हवा, धूल कणों, धुएं आदि से आंखों को बचाएं। इसके लिए जब भी किसी ऐसे स्थान से गुजरें, आंखों को चश्मे से कवर कर लें ताकि ये कण आंखों में न जा सकें।
 
4 आंखों में किसी भी तरह की असहजता, लालिमा या खुजली होने पर बिना देर किए आंखों के डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सलाह लें।
 
5 कॉस्मेटिक यानि सौंदर्य प्रसाधन भी आंखों का इंफेक्शन पैदा कर सकता है इसलिए इनका प्रयोग करते समय सावधानी बरतें और किसी का प्रयोग किया गया काजल न लगाएं।
 
6 कम्प्यूटर स्क्रीन, मोबाइल लैपटॉप आदि पर काम करते समय हर थोड़ी थोड़ी देर में ब्रेक लें, ताकि आंखों पर अधिक दबाव न बने।

 
अगला लेख
Genetic Risk of Heart: फैमिली में है हार्ट अटैक की हिस्‍ट्री तो हो जाए सावधान, ऐेसे रखें ध्‍यान