सम्बंधित जानकारी
- Health Tips : जानिए सौंफ के पानी के बेहतरीन सेहत लाभ के बारे में
- Stomach Problems : पेट की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आसान उपाय
- Benefits of Vitamin E : सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद है विटामिन-ई, जानिए लाभ
- जिम छोड़ने के बाद वजन बढ़ने से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये 5 सुपर फूड्स
पटाखों से आंखों को बचाएं, रखें इन 5 बातों का ख्याल
दीपावली का त्योहार हो और पटाखे न फोड़े जाएं ऐसा तो संभव ही नहीं है। लेकिन पटाखों का धुंआ या इनसे निकलने वाली चिंगारी आपकी आंखों के लिए खतरा साबित हो सकती है। इससे बचने और आंखों को सुरक्षित रखने के लिए जरूर अपनाएं यह 5 सावधानियां -
1 पटाखे जलाते समय आंखों को सुरक्षित रखें और आंखों पर ग्लास जरूर पहनें, ताकि इससे निकलने वाला धुआं या चिंगारी आंखों को प्रभावित न कर सके।
2 समय-समय पर आंखों को जरूर धोएं, क्यों दीपावली के समय सभी जगह बम-पटाखों का माहौल होता है, जिनका धुंआ पूरे वातावरण में फैला होता है। यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है।
3 आंखों को धोने के लिए ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें और खुजली या जलन होने पर भी आंखों को मसलने या रगड़ने से बचें, अन्यथा समस्या हो सकती है।
4 अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस का प्रयोग करते हैं, तो पटाखे जलाते वक्त इन्हें न लगाएं। इनकी जगी सादे चश्मे का ही प्रयोग करें, यह ज्यादा सुरक्षित साबित होगा और आंखों की जलन से बचाएगा।
5 आई ड्रॉप का इस्तेमाल आंखों को काफी हद तक सुरक्षा दे सकता है, इसलिए रात करो सोते वक्त तो आई ड्रॉप का इस्तेमपल करें ही, बीच में भी तकलीफ होने, दर्द, लाल आंखें या खुजली होने पर आंखों में ड्रॉप डालें।
