शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. enrich protein in 8 food items
Written By

Health Tips : इन 8 चीजों में होता है खूब प्रोटीन

Health Tips : इन 8 चीजों में होता है खूब प्रोटीन - enrich protein in 8 food items
स्वस्थ रहने के लिए हर तरह के पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है। उन्‍हीं में से एक है प्रोटीन। प्रोटीन की कमी होने पर शरीर के अंदर नई बीमारियां आपको घेरने लग जाती है। इसलिए प्रोटीन को हमेशा डाइट में शामिल करें। कहते है शरीर का 18 से 20 फीसदी वजन प्रोटीन की वजह से भी होती है। यह एक तरह से एमिनो एसिड की संरचना की सीरीज हैं। जो शरीर को कई सही तरह से कार्यों को करने की जरूरत होती है। लेकिन प्रोटीन भी दो तरह का होता है। केसीन प्रोटीन और मट्ठा प्रोटीन। केसीन प्रोटीन को पचाने के लिए हमारी बॉडी को थोड़ा समय लगता है। वहीं मट्ठा प्रोटीन में जरूरी तत्‍व होते हैं। इसमें खासकर अमिनो एसिड पाया जाता है, जिससे मजबूत मांसपेशियों का निर्माण होता है। 
 
प्रोटीन किन चीजों में होता है इससे पहले जान लेते हैं प्रोटीन से लाभ - 
 
प्रोटीन से मांसपेशियां मजबूत होती है, हड्डियां मजबूत होती है,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, टिश्‍यू की मरम्‍मत होती है, मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है। इसलिए प्रोटीन हमारी डाइट में जरूर होना चाहिए। तो अब जानते हैं किन 8 चीजों में हाई प्रोटीन होता है -
 
1. दूध - दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसी के साथ प्रोटीन भी होता है। दूध पीने से आपका पेट लंबे टाइम तक भरा रहता है। आप इसे रात में 10 बजे तक पी सकते हैं। साथ ही दूध पीने का सही समय रात का ही होता है। 
 
2.दही - रोज लंच में एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए। इसमें में प्रोटीन मात्रा अधिक होती है। लेकिन दही की जगह आप ग्रीक दही का सेवन करें। बाजार में यह आसानी से  उपलब्‍ध हो जाता है। इसमें आप अखरोट या फल भी मिला सकते हैं। 
 
3. अंडा -अंडा सबसे पौष्टिक और स्‍वस्‍थ्‍य खाद्य पदार्थ में से एक है। इसके सेवन से विटामिन, हेल्‍दी फैट, खनिज युक्‍त, एंटीऑक्‍सीडेंट से भरपूर होता है। अंडे के सफेद भाग में सबसे अधिक प्रोटीन होता है। कई तरह से अंडे का सेवन किया जा सकता है। डाइटिशियन भी हर रोज एक अंडा खाने की सलाह देते हैं। 
 
4. नट्स - नट्स में भरपूर विटामिन, खनिज और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। नट्स अलग - अलग तरह से काम करता है। पिस्‍ता से ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा होता है, बादाम में प्रोटीन होता है, मूंगफली दिल के लिए अच्‍छी होती है। अखरोट से शरीर या पेट में हो रही जलन कम होती है। वहीं काजू में दूसरे नट्स के मुकाबले फैट कम होता है। पर ध्‍यान रहे इनमे कैलोरी अधिक होती है इसलिए सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। 
 
5.पनीर  - स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए पनीर का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। वजन नहीं बढ़ता है। आप इसे सादा भी खा सकते हैं या पराठा, सलाद में डालकर भी खा सकते हैं। 
 
6. दाल - दालों में भी प्रोटीन और अन्‍य जरूरी तत्‍व होते हैं। लेकिन इन सभी में सबसे अधिक मसूर की दाल में प्रोटीन होता है। यह पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है। साथ ही इसमें फास्‍फोरस , पोटेशियम,विटामिन बी, फोलेट मुख्‍य रूप से मौजूद होता है। मसूर की दाल खाने से दिल स्‍वस्‍थ रहता है, ब्‍लड शुगर कंट्रोल में रहता है, और पाचन में भी आसानी से पच जाती है। 
 
7. चिकन - इसमें भी हाई प्रोटीन होता है। यह विटामिन का स्‍त्रोत होता है। इसका सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर बीमारी का खतरा कम हो जाता है, डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही एलडीएल यानी खराब कोलेस्‍ट्रोल को कम करने में मदद करता है। हालांकि प्रोसेस्‍ड और पैक्‍ड चिकन खाने से बचें। वह खाने से बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। 
 
8. बादाम - बादाम भी प्रोटीन का बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत है। इसमें मुख्‍य रूप से एंटीऑक्सीडेंट, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर मौजूद होता है। इसका सेवन करने से ब्‍लड शूगर कंट्रोल हेाता है, दिल के लिए अच्‍छी होती है, अंदरूनी सूजन को कम करता है। इसलिए रोज सुबह भीगा हुआ बादाम छिल कर जरूर खाएं।