सम्बंधित जानकारी
- Turmeric Milk : बहुत चर्चा है हल्दी वाले दूध की,जानिए 11 चमत्कारी फायदे
- Health tips : अच्छी नींद के लिए दूध में घी मिलाकर पिएं
- Health Tips : बकरी के दूध में मौजूद पोषक तत्व, रखेंगे बीमारियों से दूर, जानें 10 फायदे
- सोनू सूद के दूधवाले को मदद के लिए आ रहे ढ़ेरों कॉल, कहा- इतना प्रेशर नहीं झेल सकता
- इस पूर्णिमा पर गाय के दूध की इस शाही खीर से लगाएं भगवान को भोग
दूध पीने से पहले भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें
नियमित दूध पीना एक अच्छी आदत है, लेकिन इसे पीने का पूरा फायदा तभी मिल पाएगा जब आप इसे पीने के कुछ नियम जानते हो। खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें दूध पीने के कुछ घंटे पहले भूलकर भी नहीं खाना चाहिए, वरना सेहत को नुकसान पहुंचता है -
1 तिल और नमक - तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकासान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं।
2 उड़द - उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अत: उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।
3 सिट्रिक फल - सिट्रिक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत: इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।
4 मछली - अगर आप फिश खाने के शौकीन हैं, तो इसे खाने के बाद गलती से भी कभी दूध का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ पेट संबंधी अन्य तकलीफें हो सकती हैं।
5 दही - दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।
