1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonu sood milkman unable to handle phone calls video viral

सोनू सूद के दूधवाले को मदद के लिए आ रहे ढ़ेरों कॉल, कहा- इतना प्रेशर नहीं झेल सकता

Sonu Sood
कोरोना काल में सोनू सूद लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए हजारों लोग सोनू सूद से मदद मांगते हैं। लोगों की मदद के लिए सोनू सूद के साथ-साथ उनका परिवार और दोस्त भी लगे हैं। यही नहीं सोनू सूद का दूधवाला भी एक्टर की इस मुहिम में शामिल है। 

 
हालांकि अब सोनू सूद का दूधवाला गुड्डू लगातार आने वाले फोन कॉल और मैसेज से परेशान हो गया है। गुड्डू को सोनू सूद ने एक अलग नंबर दिया है, ताकि इसके जरिए लोग सोनू सूद से मदद के लिए संपर्क कर सके। गुड्डू का कहना है कि उनके पास हर दिन सुबह से शाम तक फोन कॉल और मैसेज आते रहते हैं। वह इसकी वजह से बहुत परेशान हो गए हैं।
 
सोनू सूद ने दूध देने वाले गुड्डू का वीडियो शेयर कर लिखा, 'मेरे दूध वाले गुड्डू ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। ज्यादा प्रेशर अब वो हैंडल नहीं कर पा रहा है। हर कोई जो ये जानना चाहता है कि मैं इसे कैसे करता हूं, आओ और मेरे साथ एक दिन के लिए रहो।'
 
इस वीडियो में सोनू सूद अपने दूधवाले गुड्डू से पूछते हैं कि जो आपको नंबर दिया था उसपर जो कॉल आते हैं आप सभी की बात सुनते हो या नहीं? तब गुड्डू ने बताया कि रात को फोन आते हैं कभी 1 बजे कभी 4 तो कभी 6 बजे फोन आ जाते हैं कि ये मदद चाहिए वो दिलवा दो...। मैं बता नहीं सकता कि मैं कितना परेशान हूं। 
 
इस पर सोनू सूद उससे कहते हैं- मेरे को भी तो फोन आते हैं लोगों के मैं भी तो सुनता हूं, तुझे क्या प्रॉब्लम है? तब गुड्‌डू ने जवाब दिया कि हमारे पास इतनी कैपेसिटी नहीं है न, हम इतना झेल नहीं पाते हैं। इसके जवाब में अभिनेता कहते हैं, दूध बेचना छोड़कर लोगों की मदद में लग जाओ। 
 
इस वीडियो को खुद सोनू सूद ने ही रिकॉर्ड किया है। बता दें कि सोनू सूद ने कोरोना काल में लोगों की मदद करने के लिए एक एनजीओ सूद चैरिटी फाउंडेशन बनाई है। यह संस्था कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए हैं। पिछले साल से ही सोनू सूद के लगभग सारे स्टाफ लोगों की मदद में लगे हैं।
 
अगला लेख
मिलिंद सोमन के साथ सेल्फी लेने के लिए फीमेल फैन को बीच सड़क करना पड़ा यह काम, वीडियो हुआ वायरल