सम्बंधित जानकारी
- Health Tips : बुढ़ापे में भी आपको जवान बनाए रखेगा ये बेहद करामाती फल, मात्र 5 रुपए में मिल जाएगा
- Health care : कंजक्टिवाइटिस आई फ्लू फैल रहा है तेजी से, जानें बचने के उपाय
- बारिश में बच्चों को डायरिया से कैसे बचाएं?
- बात बात पर खा लेते हैं पेरासिटामोल, तो हो जाएं सावधान
- Health Tips : ये दो हाई प्रोटीन एक साथ लेने से तेजी से बढ़ता है वजन और इंबैलेंस होते हैं माइक्रोबियल
सेलिब्रिटी क्यों खाते हैं avocado? फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
avocado benefits
क्या है एवोकाडो खाने के फायदे
1. दिमाग के लिए सेहतमंद: एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन E होता है जो आपके दिमाग के सेल के लिए बहुत फायदेमंद है। एवोकाडो के सेवन से Alzheimer की बीमारी या याददाश्त कमजोर होने का खतरा कम होता है। इसके साथ ही ये आपके दिमाग के सेल्स को डैमेज होने से बचाता है। इसके सेवन से आपके सोचने और समझने की क्षमता बढ़ती है।
2. हृदय के लिए हेल्दी: एवोकाडो आपकी दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। एक स्टडी के अनुसार रोज़ एवोकाडो के सेवन से आप दिल की बीमारी का खतरा कम कर सकते हैं। इसके साथ ही एवोकाडो के सेवन से बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। ये आपके ब्लड प्रेशर को भी कम करता है जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी समस्या से राहत मिलती है। साथ ही भविष्य में आपको हृदय की समस्या का खतरा कम रहता है।
3. आंखें होती हैं तेज: आपकी आंखों के लिए एवोकाडो बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन E और नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपके विज़न को बेहतर करता है। अगर आपको देखने की समस्या है या आपकी आंखों पर जोर पड़ता है तो आपको रोज़ एक एवोकाडो का सेवन ज़रूर करना चाहिए।
4. कैंसर से बचाव: एवोकाडो के सेवन से आप कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। एवोकाडो में फोलेट नामक तत्व होता है जो आपके शरीर में कैंसर बनने से रोकता है। एवोकाडो के नियमित सेवन से आप ब्रेस्ट, ओरल और थ्रोट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
5. डिप्रेशन से राहत: एवोकाडो आपको डिप्रेशन से भी राहत देता है। जैसा की हमने आपको बताया कि एवोकाडो में फोलेट होता है जो आपके दिमाग में हैप्पी हार्मोन का निर्माण करता है। आपके दिमागे में serotonin, dopamine और norepinephrine जैसे हार्मोन उत्पन्न होते हैं जो आपको बेहतर नींद, बेहतर मूड प्रदान करने के साथ स्ट्रेस को कम करते हैं।
एवोकाडो की जगह खा सकते हैं आप ये चीज़ें
- ब्रोकोली
- पालक
- काजू
- कीवी
- केले
- चिया सीड्स
ALSO READ: Health Tips : बुढ़ापे में भी आपको जवां बनाए रखेगा ये बेहद करामाती फल, मात्र 5 रुपए में मिल जाएगा
