• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Aluminium foil paper
Written By

क्या aluminium foil में खाना रखना सुरक्षित है?

क्या aluminium foil में खाना रखना सुरक्षित है? - Aluminium foil paper
aluminium foil 
 
गरम खाना किसे पसंद नहीं होता और खाना गर्म रहे इसलिए हम एल्‍युमिनियम फॉयल (aluminium foil) का इस्‍तेमाल करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं यह एल्‍युमिनियम फॉयल का इस्‍तेमाल करना सेहत के लिए कितना खतरनाक है।
 
अधिकतर ऑफिस जाने के लिए और घर से बाहर निकलते वक्त हम लंच पैक करने के लिए फॉयल का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन कई लोग घर में भी चपाती रखने के लिए फॉयल ही रखते हैं, क्‍योंकि ऐसा माना जाता है कि फॉयल में सब्‍जी या चपाती रखने पर वह गर्म रहेगा। लेकिन आपको बता दें कि फॉयल में मौजूद केमिकल खाने को दूषित भी कर सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं एल्‍युमिनियम फॉयल में खाना रखना कितना सुरक्षित है। और क्‍यों उसमें खाना रखने से परहेज करना पड़ता चाहिए- 
 
नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इनवायरमेंट हेल्‍थ साइंसेज में टोक्सिलोजिस्‍ट जीन हैरी के मुताबिक, 'एल्‍युमिनियम में कई न्‍यूरोटॉक्सिट तत्‍व होते हैं। खासकर एसिटिक चीजों को फॉयल पर रखने से बचना होगा।
 
एल्‍युमिनियम का कस शरीर में जाने के नुकसान
 
- किडनी फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। 
 
- अल्‍जाइमर और डिमेंशिया की बीमारी हो सकती है।  
 
- बहुत अधिक गर्म होने पर एल्‍युमिनियम पिघलता है। खाने में मिलने से अल्जाइमर का खतरा बढ़ता है।
 
- एल्‍युमिनियम का अधिक इस्‍तेमाल होने पर शरीर की हड्डियां भी गलने लगती है। 
 
- एल्‍युमिनियम की अधिक मात्रा बढ़ने होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना बढ़ जाती है। 
 
दरअसल, आप फ्रिज में भी खाने को स्‍टोर कर सकते हैं। इससे भोजन या अन्‍य चीजों में उत्‍पन्‍न होने वाले छोटे-छोटे जीव फ्रिज में निष्क्रिय हो जाते हैं और खाने की चीजों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसलिए अक्‍सर खाने की चीजों को कांच के कंटेनर में फ्रिज में रखा जाता है। 
 
खाने को व्‍यवस्थित रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर में पैक करें। इसका सबसे बड़ा फायदा है इसमें हवा कही से भी नहीं अंदर जा सकेगी। साथ ही इससे भोजन से बैक्टीरिया भी दूर रहेंगे। इसलिए एल्‍युमिनियम फॉयल की बजाए एयरटाइट कंटेनर का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है। 
 
अत: यदि आप भी अपने घर में खाने को एल्युमिनियम फॉइल में ढंककर अधिक समय तक रखते हैं, या इसमें लपेटकर खाना पकाते हैं, तो सावधान हो जाएं और आज से ही यह आदत छोड़ दें, वर्ना सेहत को काफी नुकसान हो सकता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

aluminium foil
ये भी पढ़ें
सत्तू का पराठा कैसे बनाना चाहिए? गर्मियों में स्वाद और पौष्टिकता का खजाना